Road Accident: फेरीवाला सड़क किनारे बेच रहा था डिटर्जेंट पाउडर, बेकाबू पिकअप ने भीड़ को रौंदा, 4 की मौत
Edited By Bhola Sharma

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Edited By Bhola Sharma

घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Road Accident: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा (Road Accident) हुआ है। यहां रुदौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 27 पर एक सेल्समैन (फेरीवाला) डिटर्जेंट पाउडर बेच रहा था। तभी बेकाबू पिकअप ने सेल्समैन और उसके आसपास खड़े लोगों को रौंदते हुए पलट गई।
इससे 6 लोग पिकअप के नीचे दब गए। लोगों ने उन्हें गाड़ी के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन महिला, युवती, बच्चा और सेल्समैन को मृत घोषित कर दिया गया। सेल्समैन को छोड़कर सभी तीनों एक गांव के रहने वाले थे। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
फैरी वाला सड़क किनारे मोटरसाइकिल खड़ी कर स्थानीय लोगों को डिटर्जेंट बेच रहा था कि तभी पीछे से तेज़ रफ्तार पिकअप ट्रक ने उसको टक्कर मार दी जिसमें फैरी वाले सहित 4 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 2 लोग घायल हो गए। मामले में मुकदमा दर्ज़ कर लिया है: CO सत्येंद्र भूषण,रुदौली,अयोध्या pic.twitter.com/dphpypagav
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 23, 2023
यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे 27 के किनारे स्थित मुजफ्फरा गांव के पास एक सेल्समैन लोगों को डिटर्जेंट पाउडर दिखा रहा था। उसके आसपास भीड़ लगी हुई थी। तभी अयोध्या की ओर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार पिकअप सेल्समैन की बाइक को पीछे से टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र के चंदी भानपुर गांव निवासी सेल्समैन अब्दुल बारी, सुरती (19 साल), जातिरा (42 साल), हर्षमान (03 साल) और अनूपा (23 साल) समेत 6 लोग पिकअप के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अब्दुल बारी, सुरती, जातिरा समेत चार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: