Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। नेता और उम्मीदवार क्षेत्र में रैली और जनसभा कर रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले।
मेरठ के मवाना में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने जनसभा की। इस दौरान जयंत चौधरी ने बिजनौर लोकसभा सीट के रालोद-भाजपा गठबंधन उम्मीदवार चंदन चौहान के समर्थन में लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा का समर्थक जयंत चौधरी से मिलने मंच पहुंचा, जिस पर उसकी पिटाई हो गई।
यह भी पढ़ें :अनीश खां कौन? जिसकी गोली मारकर हत्या, पूर्व सांसद धनंजय सिंह का बताया जा रहा था करीबी
जयंत चौधरी से मिलने जा रहा था बीजेपी कार्यकर्ता
बीजेपी कार्यकर्ता मंच पर जयंत चौधरी से मिलने जा रहा था। इस दौरान आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के समर्थक को रोका तो उसने इसका विरोध किया। सभा के बाद रालोद के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी समर्थक को घेर लिया और फिर उसे जमकर पीटा। इस मौके पर दोनों ओर से जमकर लात-घूंसे चले।
यह भी पढ़ें : ‘200 के पार नहीं पहुंच पाएगा NDA’, मंथन 2024 में और क्या-क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा
पहले चरण में यूपी की 8 सीटों पर होगी वोटिंग
आपको बता दें कि पश्चिमी यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, जिसमें बिजनौर सीट भी शामिल है। भाजपा के साथ गठबंधन में आरएलडी को दो सीटें बिजनौर और बागपत मिली हैं। इसी क्रम में जयंत चौधरी आरएलडी उम्मीदवार चंदन चौहान के समर्थन में जनसभा करने मवाना पहुंचे थे।
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
22 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
2 days agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 days agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines