नदी किनारे मिला सामान, युवक लापता; ऋषिकेश के मालकुंठी में SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन

ऋषिकेश के मालाकुंठी पुल के पास एक रिजाॅर्ट में संदीप नवानी नाम का युवक रुकने के लिए आया था। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। हालांकि, उसका सामान गंगा नदी किनारे पड़ा मिला है। एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में युवक की तलाश कर रही है।

SDRF Team

युवक की तलाश करती SDRF टीम।

अमित रतूड़ी, ऋषिकेश।

विज्ञापन

ऋषिकेश लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के मालकुंठी में एक बड़ी घटना की आशंका से हड़कंप मच गया है। देहरादून निवासी एक युवक के गंगा नदी में बहने की आशंका के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक नजदीक के एक कैंप में अकेले रुका था। कैंप कर्मियों ने बताया कि वह किसी काम का बहाना बनाकर बाहर गया था। काफी देर तक लौटकर नहीं आने पर तलाशी शुरू की गई तो गंगा नदी किनारे उसका सामान पड़ा मिला।

विज्ञापन

एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में कर रही तलाश

घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है। प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है। युवक की पहचान 31 वर्षीय संदीप नवानी पुत्र राकेश नवानी, निवासी देहरादून के रूप में हुई है। जिसका अभी तक गंगा नदी में कोई सुराग नहीं मिला है। युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मालाकुंठी पुल के समीप एक रिजाॅर्ट में गुरुवार शाम संदीप नवानी रुकने के लिए आया था। वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना की जानकारी रिजाॅर्ट के मालिक ने लक्ष्मणझूला पुलिस को दी।

विज्ञापन

गंगा नदी के किनारे से बरामद हुआ युवक का बैग

लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि गंगा किनारे से युवक का बैग बरामद हुआ है। जिसमें उत्तराखंड जल संस्थान का विभागीय कार्ड मिला है। उस कार्ड में जूनियर असिस्टेंट पदनाम अंकित है। बैग में गाड़ी की आरसी और एटीएम कार्ड भी मिला है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ