हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rishikesh News: एक हाथ में शराब का गिलास, दूसरे में सिगरेट.. 4 युवकों को मचाया हुड़दंग, फिर मेयर ने ऐसे सिखाया सबक

विज्ञापन

Rishikesh News: ऋषिकेश से निशा कुमार की रिपोर्टः देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश में वैसे तो हर वक्त पर्यटकों का जमावड़ा रहता है, लेकिन शनिवार और रविवार को ये भीड़ लाखों में पहुंच जाती है। हालांकि कई मायनों में ये भीड़ यहां के लिए अच्छी है, क्योंकि लोगों को रोजगार मिलता है। अब ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व भी यहां पहुंचते हैं, जो धार्मिकता के नाम पर फूहड़पन फैलाते हैं। रविवार को यहां कुछ ऐसा ही हुआ।

कार में तफरी कर रहे थे चारों युवक

जानकारी के मुताबिक रविवार को ऋषिकेश में चार युवक अपनी कार में बैठकर जाते समय शराब पीते और सिगरेट फूंकते हुए जा रहे थे। आरोप है कि युवक लोगों के साथ अभद्रता भी कर रहे थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब के गिसाल कार की खिड़की में से निकाल कर लोगों को दिखा रहे थे। होहल्ला मचा रहे थे।

मेयर अनीता ममगई की पड़ी नजर

इसी दौरान ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगई अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रही थीं। जब उन्होंने ये सारा घटनाक्रम अपनी आंखों से देखा तो हैरान रह गईं। उन्होंने तत्काल युवकों की कार को रुकवाया। उनकी द्वारा किए जा रहे इस फूहड़पन पर उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

पुलिस के हवाले किए चारों युवक

एक स्थानीय निवासी ने बचाया कि ये मामला रविवार शाम को हीरालाल मार्ग पर हुआ। हरियाणा नंबर की एक नीली कार में चार युवक जा रहे थे। वे अपनी कार में फुल साउंड में गाने बजा रहे थे। साथ कार की खिड़की से बाहर निकल हाथ में शराब के गिलास लहराते हुए हुड़दंग मचा रहे थे। उसी समय वहां से ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाई गुजर रही थी, जिन्होंने कार को रुकवाकर धर्म नगरी की मर्यादा का पाठ पढ़ाया। मेयर ने चारों युवकों को पुलिस के हवाले किया है।

उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें