कत्ल या हादसा! दो साल बाद नहर में मिली कार, पिता का कंकाल बरामद; बेटे का शव पहले मिल चुका

Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड में दो साल पहले लापता पिता पुत्र की कार नहर से बरामद की गई है। कार की अगली सीट पर पिता का शव मिल गया है। जो पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका है। पुलिस ने कार और कंकाल को कब्जे में ले लिया है। नहर की मरम्मत का काम चल रहा था। पानी कम होने के कारण कार दिख गई।

car

कार की जांच करती पुलिस।

विज्ञापन

Uttarakhand News: (अमित रतूड़ी, ऋषिकेश) उत्तराखंड के ऋषिकेश में दो साल पहले संदिग्ध हालत में लापता हुए पिता और पुत्र की कार नहर से मिल गई है। पुलिस ने कार के अंदर से ही पिता का कंकाल बरामद किया है। घटना के बाद 3 साल के बेटे का शव पहले ही बरामद किया जा चुका है। जबकि पिता का शव का कंकाल आज सुबह एसडीआरएफ की टीम ने चीला शक्ति नहर से बरामद किया।

car

विज्ञापन

टीम को सूचना मिली थी कि नहर में एक कार गिरी हुई है। जांच के बाद पता लगा कि कार दो साल पहले लापता हुए व्यक्ति की है। जिसके साथ बेटा भी था। लेकिन उसका शव घटना के बाद दो साल पहले ही बरामद कर लिया गया था। लेकिन अब ऋषिकेश के अर्चित बंसल (32) का कंकाल और कार पुलिस को मिली है।

बेटे को लेकर लापता हुआ था पिता, नहीं लगा था सुराग

तीन वर्षीय पुत्र राघव बंसल को लेकर पिता घर से लापता हुए थे। तब पिता-पुत्र की तलाश में पुलिस ने अभियान चलाया था। चीला शक्ति नहर से पुत्र राघव का शव बरामद कर लिया था। जबकि कार और पिता अर्चित तब से लापता चल रहे थे। जिसकी तलाश में एसडीआरएफ ने नहर की खाक छानी थी, लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया था।

car 3

विज्ञापन

एसडीआरएफ इंचार्ज इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण ने बताया कि इन दिनों चीला शक्ति नहर का मरम्मत का काम चल रहा है। पानी कम होने के बाद कार का पता लगा। नहर में कार नजर आने के बाद इसके अंदर से कंकाल मिला है। परिजनों की ओर से भी शिनाख्त कर ली गई है। अर्चित जैन ने खुद कार नहर में उतारी या उनका मर्डर कर कार नहर में डाली गई? इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ