तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे शराब की खाली बोतलें मिलने पर कई लोगों ने चिंता व्यक्त की है। वायरल तस्वीरों को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। गंगा नदी के तट पर स्थित ऋषिकेश हिंदुओं के लिए एक पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ऐसे में यहां शराब की बोतलें मिलने के बाद लोगों ने निराशा व्यक्त की है, क्योंकि यहां कई प्राचीन मंदिर और आश्रम मौजूद हैं।
हिमाद्री फाउंडेशन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें गंगा नदी के किनारे दर्जनों खाली शराब की बोतलें दिखाई दे रही थीं। बोतलों के बगल में कई कूड़े के थैले रखे हुए थे, जबकि नदी के दूसरी तरफ एक मंदिर दिखाई दे रहा था। इसका अर्थ यह निकाला जा रहा है कि लोग मंदिर के सामने, नदी की दूसरी तरफ बैठकर शराब पीते हैं। फाउंडेशन ने तस्वीर पर शीर्षक दिया, “ऋषिकेश – आध्यात्मिकता का बढ़ता कब्रिस्तान।”
ऋषिकेश में बीयर और व्हिस्की की बोतलें
फाउंडेशन की ओर से आगे लिखा गया, “ऋषिकेश, जो कभी आध्यात्मिकता और पवित्रता का प्रतीक था, धीरे-धीरे अपनी आत्मा खो रहा है। शांत घाट, जो कभी मंत्रोच्चार और ध्यानपूर्ण मौन से गूंजते थे, अब बीयर और व्हिस्की की बोतलों से अटे पड़े हैं। नदी के किनारे सिगरेट पीना आम बात हो गई है। क्या यही मां गंगा का सम्मान है? क्या ऋषिकेश को ऐसा ही बनना था?”
सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय
हिमाद्री फाउंडेशन द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को हजारों लोगों ने सराहा और इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने नदी के किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जबकि कुछ का कहना था कि जब नदी और मंदिर के करीब शराब बेची जा रही है तो सिर्फ पीने वालों को दोष देना सही नहीं होगा। इस पर उत्तराखंड सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : 25 साल साथ रहने के बाद पार्टनर की मौत से टूटा हाथी, भावुक कर देगा ये वीडियो
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “उत्तराखंड सरकार को शराब से होने वाली आय और इस तरह के पर्यटन से पैसे कमाने की क्या जरूरत है? दुनिया भर से लोग यहां दिव्य अनुभव के लिए आते हैं। सरकार को शराब से अधिक धार्मिक पर्यटकों से पैसा मिलता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऋषिकेश में शराब पूरी तरह बैन कर देनी चाहिए।” एक और यूजर ने टिप्पणी की, “पीने वालों की भी गलती है, उन्हें जगह का ध्यान रखना चाहिए।” कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग सिर्फ छुट्टी मनाने के लिए यहां पहुंचते हैं, लेकिन शहर को खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
4 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
4 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
5 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
5 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
14 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
22 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines