Rishikesh News: उत्तराखंड में पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के गंगा समेत सभी नदियां उफान पर आ गई हैं। नदियों में जल प्रवाह को देखते हुए रिवर राफ्टिंग को आगामी 31 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि अब 1 सितंबर से राफ्टिंग शुरू होगी।
बारिश के दिनों में खतरनाक है राफ्टिंग
गंगा नदी रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा में जलस्तर और पानी का बहाव बढ़ गया है। इसके कारण रिवर राफ्टिंग पर रोक लगाई गई है। उन्होंने कहा कि इस वक्त रिवर राफ्टिंग पर्यटकों के लिए काफी खतरनाक हो सकती है।
दो माह लोगों को करना होगा इंतजार
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि राफ्टिंग पर रोक लगने से अब इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को दो महीने इंतजार करना होगा। उन्होंने बताया कि गंगा में जलस्तर और बहाव कम होने पर 1 सितंबर को फिर से राफ्टिंग शुरू होगी। इसके बाद नियमित तौर पर इसका संचालन किया जाएगा।
अधिकारी बोले- तो होगी सख्त कार्रवाई
साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए राफ्टिंग के संचालन पर रोक लगाई गई है। इसके बाद यदि किसी को भी गंगा में राफ्टिंग करते हुए या कराते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बड़े स्तर पर होती है रिवर राफ्टिंग
बता दें कि ऋषिकेश में बड़े स्तर पर एडवैंचर स्पोर्ट्स का आयोजन कराया जाता है। इनमें से एक रिवर राफ्टिंग भी है। भारी संख्या में पर्यटक और यात्री यहां आकर रिवर राफ्टिंग व कैंपिंग करते हैं। बारिश को देखते हुए उन्हें भी बंद कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
शिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
5 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
6 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
6 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
11 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
12 hrs agoदशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
1 day agoसीएम योगी की पाती: विजयादशमी पर अहंकार और अन्याय रूपी रावण के दहन की अपील
1 day agoसिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल BJP छोड़कर कांग्रेस में लौटे
1 day agoहरिद्वार में गंगा आरती के दौरान सांड के घुसने से मची अफरा-तफरी, वीडियो वाय
1 day agoएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खौफनाक अंत, 3 बच्चों की मां का शव मुंबई से बरामद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines