हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चलती बाइक बनी आग का गोला, कांवड़िए ने कूदकर बचाई जान; वायरल हो रहा वीडियो

Rishikesh Chandrabhaga Bridge Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक हरियाणा का था, जो कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहा था।

विज्ञापन

Rishikesh Accident News: (अमित रतूड़ी, ऋषिकेश) उत्तराखंड के ऋषिकेश में बड़ा हादसा सोमवार को बच गया। चंद्रभागा पुल के पास हरियाणा के रोहतक निवासी युवक की चलती बाइक में आग लग गई। युवक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के नीलकंठ जा रहा था। आग लगते ही कांवड़िया बाइक से कूद गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर बाइक में लगी आग बुझाई जा चुकी थी। सोमवार दोपहर चंद्रभागा पुल के निकट कांवड़िए की चलती बाइक में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी।

यह भी पढ़ें:जंगल में बेड़ियों से जकड़ी थी ये महिला, हाथ पैर बंधे थे पेड़ से; जेब में मिले छोटे से सुराग ने खोल दिए बड़े राज

बाइक से उठती आग की लपटों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने किसी तरह बाइक को साइड में करवा रास्ता खुलवाया। एसएसआई उत्तम रमोला ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका है। बाइक सवार की पहचान अजय कुमार निवासी रोहतक के रूप में हुई है। युवक ने पुलिस और लोगों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया।

विज्ञापन

हरिद्वार में पहले भी लगी थी बाइक में आग

इससे पहले हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर ठेके के बाहर भी ऐसा ही मामला सामने आया था। एक कांवड़िए की चलती बाइक में आग लग गई थी। जिसके बाद कांवड़िए ने कूदकर जान बचाई थी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आग बुझाते एक पुलिसकर्मी नजर आया था। जो फिल्टर से पानी बाइक पर फेंक रहा था। कनखल पुलिस के अनुसार सूझबूझ से पुलिसकर्मी लोकेश ने आग पर काबू पा लिया था। बाइक का साइलेंसर कांवड़िए ने हटा रखा था। जिसके कारण आग लगी।

यह भी पढ़ें:क्या है Sexual Cannibalism? संबंध बनाते समय नर को खा जाती है मादा

विज्ञापन

इससे पहले यूपी के फतेहाबाद में भी दो महीने पहले ऐसा हादसा सामने आया था। जब बाह रोड स्थित मुख्य बाजार में आग लग गई थी। बाइक धू-धूकर जल गई थी। लोगों ने जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक यह जलकर राख हो चुकी थी। आग लगने के बाद लोग डर के मारे वहां से हट गए थे।

यह भी पढ़ें:फ्लाइट्स में बम की तरह फट सकते हैं Soda Cans? जानें क्‍यों जान पर बन सकती है

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola