Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में नहाने उतरे दिल्ली के युवक-युवती का सुराग नहीं लग पाया है। नीम बीच पर गंगा में स्नान करते वक्त एक युवक और युवती गंगा के तेज बहाव की चपेट में आ गए। एसडीआरएफ के गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हुए हैं। तीर्थनगरी ऋषिकेश में मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्रों में गंगा के तटों पर आए दिन डूबने/बहने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सोमवार को मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के नीम बीच पर एक युवती स्नान करते वक्त गंगा की तेज धारा में बह गई। उसको बचाने के लिए साथ आया युवक गंगा में कूदा।
थोड़ी देर बाद युवक भी गंगा की तेज धारा में ओझल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरफ ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ के गोताखोर पानी में सर्चिंग अभियान चला रहे हैं। वहीं, बैग से मिले आधार कार्ड के आधार पर युवक की पहचान सुदर्शन पार्क, वेस्ट दिल्ली निवासी लवप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। युवती की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
कुछ दिन पहले ही हुआ था ऐसा ही हादसा
मुनिकीरेती क्षेत्र में सीता घाट पर कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हादसा हुआ था। दिल्ली का एक युवक गंगा में डूब गया था। युवक को बेहोशी की हालत में एसडीआरएफ टीम ने निकाला था। जिसे सरकारी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। 21 साल के युवक गंगा में नहाने के लिए उतरा था। उसका अचानक बैलेंस बिगड़ गया। परिवार की आंखों के सामने वह डूब गया। युवक की पहचान बासु के तौर पर हुई थी। काफी देर तलाश के बाद बेहोशी की हालत में वह टीम को मिला था। इससे पहले भी कई बार यहां हादसे हो चुके हैं। प्रशासन भी लोगों को चेताता है, लेकिन लोग आदेशों की परवाह किए बिना नहाने उतर जाते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr agoकानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत
10 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoचुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
1 day agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 day ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
1 day agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
1 day agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
1 day agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
1 day agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines