Rinku Singh Vs Priya Saroj Net Worth : उत्तर प्रदेश की मछली शहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज और भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह ने रविवार को सगाई कर ली। लखनऊ के ‘द सेंट्रम’ फाइव स्टार होटल में हुई रिंग सेरेमनी में फिल्म, क्रिकेट और राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। सोशल मीडिया पर रिंकू-प्रिया की सगाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में लोग ये जानना चाहते हैं कि रिंकू सिंह और प्रिया सरोज में कौन ज्यादा अमीर हैं?
जानें रिंकू सिंह के पास कितनी है संपत्ति?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर टीम के प्लेयर रिंकू सिंह की कुल संपत्ति 8-9 करोड़ बताई जा रही है। आईपीएल 2025 में उन्हें 13 करोड़ रुपये रिटेन किया गया था। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने यह ऑफर किया था, जिससे उनकी कमाई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई। उन्हें बीसीसीआई से सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट हासिल है। रिंकू सिंह ग्रेड सी में हैं, जिसमें प्लेयर्स को 1 करोड़ मिलता है।
यह भी पढ़ें : अखिलेश यादव, जया बच्चन, राजीव शुक्ला… रिंकू सिंह और प्रिय सरोज की सगाई में कौन-कौन हुआ शामिल? यहां देखें फोटो
सांसद प्रिया सरोज के पास कितनी है संपत्ति?
चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, अगर समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की प्रॉपर्टी की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 11 लाख रुपये ज्यादा है। नकदी 75000 रुपये है। यूनियन बैंक में 1010000 रुपये और केनरा बैंक में 8719 रुपये डिपोजिट है। प्रिया सरोज के नाम पर न तो कोई संपत्ति है और न ही कोई गाड़ी। अगर गोल्ड की बात करें तो वो भी सिर्फ 5 ग्राम है।
जानें रिंकू-प्रिया में कौन हैं ज्यादा अमीर?
ऐसे में अगर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की बात करें तो दोनों में रिंकू सिंह के पास ज्यादा संपत्ति है। रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज से कई गुना अधिक धनवान हैं। 25 साल की उम्र में प्रिया सरोज यूपी की मछलीशहर सीट से सांसद बनीं और देश की सबसे युवा सांसदों में अपनी पहचान बनाई। वह सपा के वरिष्ठ नेता तूफान सरोज की बेटी हैं।
यह भी पढ़ें : रिंकू के अंगूठी पहनाते ही छलक पड़े सांसद प्रिया सरोज के आंसू, वायरल हुआ वीडियो
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
6 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
7 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
8 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
13 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines