Noida के स्पेक्ट्रम मॉल के रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज को लेकर चले लात-घूसे; सामने आया मारपीट का Video

Noida News, Noida Spectrum Mall, Service Charge, Noida Viral Video, Crime News, UP News

Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक रेस्टोरेंट खाने के बिल में सर्विस चार्ज को लेकर विवाद हो गया। विवाद भी इतना हुआ कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। दोनों पक्षों में हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस में दोनों पक्षों ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में एक रेस्टोरेंट का है। यहां खाना खाने के बाद बिल में सर्विस चार्ज को लेकर ग्राहकों की रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो में दिख रहा है कि रेस्टोरेंट के बाउंसर और ग्राहकों में जमकर मारपीट हो रही है।

विज्ञापन

करीब 12 लोगों का ग्रुप खाना खाने गया था

नोएडा पुलिस के उपायुक्त हरीश चंद्र ने कहा कि 12-13 लोगों का एक ग्रुप रात में खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट में आया था। बिलिंग के दौरान सर्विस चार्ज को लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई थी। इसके बाद खाना खाने आए लोगों के ग्रुप और रेस्टोरेंट के स्टाफ में हाथापाई हो गई।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पर तत्काल थाना सेक्टर 113 पुलिस मौके पर पहुंची थी। स्थिति को नियंत्रण में किया गया है। इसके बाद दोनों ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को जांच में दायरे में रखा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ