UP में ‘रिजाइन वॉर’, सिटी मजिस्ट्रेट के बाद अब GST डिप्टी कमिश्नर का इस्तीफा, किया सीएम योगी का समर्थन

अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शंकराचार्य द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को इस्तीफे का आधार बताया.

GST Deputy Commissioner prashant kumar singh
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में इन दिनों अफसरों के इस्तीफों ने सियासी और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. अयोध्या में तैनात जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रशांत सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भेजते हुए साफ कहा है कि वे मुख्यमंत्री के प्रति की गई अभद्र टिप्पणियों से बेहद आहत हैं. यह इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में शंकराचार्य विवाद और यूजीसी कानून को लेकर पहले से ही माहौल गर्म है.

मुख्यमंत्री के अपमान पर जताया दर्द

प्रशांत कुमार सिंह ने अपने इस्तीफे में भावुक होते हुए लिखा कि वे जिस प्रदेश का नमक खाते हैं और जहां से उन्हें वेतन मिलता है, वे उसी के पक्षधर रहेंगे. उनका कहना था कि योगी आदित्यनाथ एक लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए मुख्यमंत्री हैं और शंकराचार्य द्वारा उन पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी ने उन्हें पिछले तीन दिनों से मानसिक तनाव में डाल दिया था. उन्होंने साफ किया कि वे अपने नेता और प्रदेश के मुखिया का अपमान होते हुए नहीं देख सकते, इसलिए उन्होंने सरकारी सेवा छोड़ने का फैसला किया है.

विज्ञापन

यूजीसी के नाम पर राजनीति

डिप्टी कमिश्नर ने यूजीसी के नाम पर हो रही राजनीति पर भी गहरा दुःख जताया है. गौर करने वाली बात यह है कि प्रशांत सिंह का इस्तीफा बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के तुरंत बाद आया है. हालांकि इन दोनों अफसरों के इस्तीफे की वजह एक-दूसरे से बिल्कुल उलट है. जहाँ अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य के शिष्यों के साथ हुई बदसलूकी और यूजीसी कानून के विरोध में पद छोड़ा था, वहीं प्रशांत सिंह ने मुख्यमंत्री के सम्मान को अपना आधार बनाया है. एक ही विवाद पर दो अफसरों का अलग-अलग पक्ष लेकर इस्तीफा देना चर्चा का विषय बना हुआ है.

2023 से अयोध्या में तैनात

साल 2023 से अयोध्या में तैनात प्रशांत कुमार सिंह अब सरकारी बंदिशों से आजाद होकर समाज की सेवा करना चाहते हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि एक बार उनका इस्तीफा स्वीकार हो जाए, तो वे अपने निजी संसाधनों का इस्तेमाल करके सामाजिक कार्यों में लग जाएंगे. अब देखना यह होगा कि शासन उनके इस कदम पर क्या प्रतिक्रिया देता है और आने वाले दिनों में यह ‘रिजाइन वॉर’ क्या नया मोड़ लेती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ