---विज्ञापन---

Republic Day Parade 2025: इस बार कर्त्तव्य पथ पर दिखेगी उत्तराखंड के ‘साहसिक खेलों’ की झलक

Republic Day Parade-2025: गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए उत्तराखंड के साहसिक खेलों की झांकी का चुनाव किया गया है।

---विज्ञापन---

Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस परेड-2025 के लिए नई दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर प्रदर्शित की जाने वाली झांकी में उत्तराखण्ड राज्य ‘‘साहसिक खेल‘‘ (Adventure Sports) का भारत सरकार द्वारा अंतिम चयन कर लिया गया है।

यह जानकारी देते हुए महानिदेशक सूचना, बंशीधर तिवारी ने बताया कि माह अक्टूबर, 2024 में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन गठित विशेषज्ञ समिति को कुल 34 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने प्रस्ताव भेजे थे। अलग-अलग बैठकों में नोडल अधिकारी तथा संयुक्त निदेशक, सूचना, के.एस.चौहान ने विशेषज्ञ समिति के सम्मुख उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजाइन, मॉडल तथा संगीत का प्रस्तुतीकरण किया था।

---विज्ञापन---

भारत सरकार द्वारा अपने पत्र दिनांक 21 दिसम्बर, 2024 के जरिए उत्तराखण्ड राज्य की झांकी के डिजाइन, मॉडल तथा संगीत को उत्कृष्ट पाए जाने के बाद अन्तिम चयन कर लिया गया है।

इस बार उत्तराखण्ड राज्य सहित कुल 15 प्रदेशों की झांकी का गणतंत्र दिवस परेड के लिए अंतिम चयन हुआ है, जिसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखण्ड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित चंडीगढ़ सहित दादर नागर हवेली एवं दमन और दिव केन्द्र शासित प्रदेश का चयन किया गया है।

---विज्ञापन---

उत्तराखण्ड राज्य की झांकी में इस बार झांकी के अग्र भाग में प्रसिद्ध एपण आर्ट को बनाते हुए उत्तराखण्डी परिधान में महिला को दिखाया गया है तथा झांकी के मध्य व पिछले भाग में साहसिक खेलों जैसे रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, बन्जी जम्पिंग, हिल साइकलिंग, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग, औली में स्कीइंग और ऋषिकेश में जिप-लाइनिंग और रॉक क्लाइम्बिंग को दिखाया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड राज्य की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

गौरतलब है कि साल 2003 से 2023 तक उत्तराखण्ड राज्य द्वारा निम्नलिखित झांकियों का प्रदर्शन कर्तव्य पथ पर किया गया है:

---विज्ञापन---

1.  वर्ष 2003 – फुलदेई

2.  वर्ष 2005 – नंदा राजजात

---विज्ञापन---

3.  वर्ष 2006 – फूलों की घाटी

4.  वर्ष 2007 – कार्बेट नेशनल पार्क

---विज्ञापन---

5.  वर्ष 2009 – साहसिक पर्यटन

6.  वर्ष 2010 – कुम्भ मेला हरिद्वार

---विज्ञापन---

7.  वर्ष 2014 – जड़ी बूटी

8.  वर्ष 2015 – केदारनाथ

---विज्ञापन---

9.  वर्ष 2016 – रम्माण

10. वर्ष 2018 – ग्रामीण पर्यटन

---विज्ञापन---

11. वर्ष 2019 – अनाशक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनाशक्ति)

12. वर्ष 2021 – केदारखण्ड (तृतीय स्थान प्राप्त)

---विज्ञापन---

13. वर्ष 2022 – प्रगति की ओर बढ़ता उत्तराखण्ड

14. वर्ष 2023 – मानसखण्ड (प्रथम स्थान प्राप्त)

---विज्ञापन---

इसके अलावा 2024 में भारत पर्व के लिए विकसित उत्तराखण्ड झांकी का प्रदर्शन लाल किले पर किया गया था। यह हमारे राज्य के लिए गर्व का विषय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का चयन हुआ है। इस बार झांकी में उत्तराखंड की पहचान, प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। हमारा राज्य न केवल अपने आध्यात्मिक और प्राकृतिक महत्व के लिए जाना जाता है, बल्कि यह साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है।

उन्होंने कहा कि “मैं झांकी के निर्माण में जुड़े सभी कलाकारों और अधिकारियों को बधाई देता हूं। हम इस झांकी के माध्यम से उत्तराखंड को पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में और मजबूती से कदम बढ़ाएंगे”।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  Mahakumbh 2025: नए साल से पहले महाकुंभ की तैयारी खत्म करने का आदेश, CM योगी करेंगे अखाड़े की ध्वजा पूजा!

First published on: Dec 26, 2024 05:41 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola