हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Noida News: नोएडा में धर्म परिवर्तन का प्रयास, पहले पढ़वाया कलमा फिर रखवाया रोजा

---विज्ञापन---

Noida News: नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने सेक्टर 121 स्थित सैलून में कार्यरत सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर Rape करने और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी न सिर्फ उसे बहलाता रहा बल्कि दो बार गर्भपात भी कराया। अब धर्म परिवर्तन के बाद ही विवाह की बात कह रहा है। आरोप है कि आरोपी ने कलमा भी पढ़वाया।

पहले पति से रहती है अलग

महिला का वर्ष 2019 में फरीदाबाद निवासी एक युवक से विवाह हुआ था, लेकिन पति की नशे की आदत और घरेलू कलह के चलते वह अब नोएडा में अलग रहकर बेटी के साथ जीवन यापन कर रही है। वह सेक्टर 121 के एक सैलून में कार्यरत है जहां जनवरी 2023 में उसकी मुलाकात गाजियाबाद खोड़ा निवासी एक व्यक्ति से हुई। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फिर आरोपी ने विवाह का झांसा देकर संबंध बनाए।

दो बार हुई गर्भवती

संबंध के दौरान वह दो बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपित ने जबरन गर्भपात करवा दिया। आरोपित ने कहा था कि वह स्वयं का सैलून खोलने के बाद शादी करेगा। वर्तमान में वह नोएडा सेक्टर 56 और मयूर विहार फेज 3 में सैलून चला रहा है। आरोपी ने हर बार महिला को झूठ के जाल में फंसाया।

---विज्ञापन---

पहले बदलना होगा धर्म

महिला ने बताया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने स्पष्ट कहा कि पहले धर्म परिवर्तन करना होगा। आरोप है कि महिला से जबरन कलमा पढ़वाया गया और रोजा भी रखवाया। 22 मई को सेक्टर 122 स्थित एक होटल में मुलाकात के दौरान जब महिला ने शादी की बात की तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। अब उसका मोबाइल भी बंद है।

परिजनों ने धमकाया

पीड़िता ने आरोपित के परिजनों से भी संपर्क किया लेकिन उसे उल्टा धमकी देकर फोन काट दिया गया। मामले की शिकायत पहले सेक्टर 49 थाने फिर सेक्टर 113 थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बताया कि मामला कोर्ट को रिपोर्ट सहित भेज दिया गया है। कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर, दो बदमाशों को लगी गोली

Sponsored Links by Taboola