यूपी सरकार की रजिस्ट्री हैंडओवर सेरेमनी, 10 साल बाद खरीदारों को मिला मालिकाना हक

Greater Noida Authority: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह परियोजना वर्ष 2011 में प्रारंभ हुई थी और 2016 में निर्माण पूर्ण हो गया था। हालांकि, एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) 3.50 होने के कारण नक्शा स्वीकृत नहीं हो सका था। अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं

flat buyers and Chief Secretary Manoj Kumar Singh

flat buyers and Chief Secretary Manoj Kumar Singh

विज्ञापन

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा साइट-सी स्थित मिगसन ग्रीन मेंशन सोसायटी में रविवार को ग्रेनो अथॉरिटी ने रजिस्ट्री हैंडओवर सेरेमनी का आयोजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने सोसायटी के 36 फ्लैट खरीदारों को उनके रजिस्ट्री दस्तावेज प्रदान किए। अगले कुछ दिनों में लगभग 200 और रजिस्ट्रियों के पूरे होने की संभावना है, और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आज इन खरीदारों को मालिकाना हक प्राप्त हुआ।

2016 में निर्माण हुआ पूरा

विज्ञापन

चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह परियोजना वर्ष 2011 में प्रारंभ हुई थी और 2016 में निर्माण पूर्ण हो गया था। हालांकि, एफएआर (फ्लोर एरिया रेशियो) 3.50 होने के कारण नक्शा स्वीकृत नहीं हो सका था। अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और परियोजना को पूर्णता प्रमाण पत्र मिल चुका है, जिससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो सकी है। उन्होंने सोसायटी के सभी खरीदारों को मालिकाना हक मिलने पर शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि करीब 10 साल बाद खरीदारों को रजिस्ट्री हुई और वह घर के मालिक बन पाएं हैं।

खरीदारों का सपना साकार

समारोह में विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि लंबे समय से अपने घर के मालिक बनने का सपना देख रहे खरीदारों का आज सपना साकार हो गया। यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी सोच और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा के घर खरीदारों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है। धीरे-धीरे सभी खरीदारों को उनके फ्लैट की रजिस्ट्री करा दी जाएगी। ग्रेनो अथॉरिटी लगातार इस पर काम कर रही है। जल्द ही सभी खरीदारों की रजिस्ट्री हो जाएगी।

विज्ञापन

खरीदार बोले-धन्यवाद यूपी सरकार

रजिस्ट्री हैंडओवर समारोह में दादरी विधायक तेजपाल नागर के अलावा, यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक और प्रबंधक पीपी सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान सोसायटी के लोगों ने यूपी सरकार को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ