Reel Made in Taj Mahal: ताजमहल में अब नया चलन हो गया है। मोबाइल के जरिए रील बनाने वालों ने सारे नियम ताक पर रख दिए हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चौहान की रील सामने आई थीं। अब एक विदेशी ग्रुप ने डांस पर रील बनाकर नियमों को तार-तार कर दिया है। बता दें कि ताजमहल परिसर में रील बनाने पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इसके बावजूद लगातार लोग रील बनाकर अपलोड करते रहते हैं।
सोशल मीडिया पर इन दिनों विदेशी ग्रुप का डांस करता वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो राॅयल गेट का है। यहां डीओटी के गाइड ने एक वीडियो शूट कराया है। बता दें कि ताजमहल में काॅमर्शियल वीडियोग्राफी पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। रील बनाकर और फेसबुक इंस्टा पर पोस्ट कर क्रिएटर लाखों रुपये कमाते हैं। रोक के बाद भी लोग प्री वेडिंग शूट तक ताज में करवाने के लिए आते हैं।
ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट-इलाहाबाद हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान नंबर से वॉट्सऐप पर आया मैसेज
कोर्ट ने रील बनाने पर लगा रखी है रोक
कुछ सैलानी नियमों को दरकिनार कर वीडियो बनाते हैं। इसमें डीओटी के गाइड की भी पूरी गलती है। वे उन्हें नियमों को ताक पर रखकर वीडियो शूट करवाते हैं। ताकि पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो सके। हालांकि जब विदेशी ग्रुप डांस पर वीडियो शूट करवा रहा होता है उसी दौरान साइड एक आवाज आती है कि यहां रील बनाना मना है। हालांकि इसके बाद भी डीओटी गाइड विदेशियों को रील बनाने से नहीं टोकता है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगा रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने आगरा विकास प्राधिकरण को निर्देश देते हुए कहा कि ताजमहल की परिधीय दीवार के 500 मीटर के दायरे में सभी व्यावसायिक गतिविधियों पर तुरंत रोका जाए।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp ग्रुपों से 100 करोड़ की ठगी! चाइनीज नागरिक की गिरफ्तारी से स्कैम से उठा पर्दा
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
19 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
21 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
23 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines