Real Estate News: उत्तर प्रदेश के नोएडा समेत कई राज्यों में रियल एस्टेट के क्षेत्र में काम करने वाली दिग्गज कंपनी सुपरटेक अपनी बर्बादी के दिन झेल रही है। ईडी द्वारा सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद भी कंपनी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
अब गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरणों ने कंपनी पर अपने बकाया की सूची जारी की है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि सुपरटेक कंपनी के ऊपर गौतमबुद्ध नगर के तीनों विकास प्राधिकरणों द्वारा भूमि आवंटन के एवज में यूपी सरकार का 5,600 करोड़ रुपये का बकाया है।
इन प्राधिकरणों का इतना बकाया
बताया गया है कि सुपरटेक की मिक्स लैंड यूज परियोजना सुपरनोवा, जो देश की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है, पर अकेले नोएडा प्राधिकरण का 1,966 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसमें मिलाकर सुपरटेक का नोएडा प्राधिकरण पर कुल बकाया लगभग 3,100 करोड़ रुपये, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का 1,429 करोड़ रुपये और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण का 1,100 करोड़ रुपया बकाया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नोएडा में सुपरटेक की दो परियोजनाएं (सेक्टर-74 में सुपरटेक केपटाउन और सेक्टर-137 में इकोसिटी) नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में विचाराधीन हैं। केपटाउन पर प्राधिकरण का 704 करोड़ रुपया, जबकि इकोसिटी पर 124 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा सेक्टर-96 में मिक्स लैंड यूज वाले सुपरनोवा ई-स्क्वायर पर 277 करोड़ रुपये का बकाया है।
ग्रेटर नोएडा के प्रोजेक्ट भी डिफॉल्टर
ग्रेटर नोएडा में कंपनी के पास चार आवासीय और एक वाणिज्यिक परियोजना हैं। इनमें सेक्टर-16बी में इकोविलेज 2 आवासीय परियोजना है, जो एनसीएलटी में है। इस पर भी 310 करोड़ रुपये का बकाया है। सुपरटेक के स्पोर्ट्स सिटी प्रोजेक्ट पर 637 करोड़ रुपये का बकाया है।
इन जगहों पर भी हैं सुपरटेक के प्रोजेक्ट
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-17ए में अपकंट्री और सेक्टर-22डी में सुपरटेक टाउनशिप पर 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है। अपकंट्री एनसीएलटी में है। अधिकारियों ने बताया है कि कई नोटिस जारी करने के बावजूद भी बकाया जमा नहीं किया गया है। सुपरटेक के गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद, गुड़गांव, मेरठ, मोरादाबाद, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और बेंगलुरु में कई प्रोजेक्ट हैं।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 hr agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
10 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
11 hrs agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
13 hrs agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
1 day agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
1 day agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
1 day agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 day agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 day agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines