Real Estate News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में शिवालिक होम्स (Shivalik Homes) के डेवलपर पर कथित रूप से एक ही फ्लैट को अलग-अलग लोगों को बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। फ्लैट की एक खरीदार पूनम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) का दरवाजा खटकाया था, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
35 लाख में खरीदा था फ्लैट, रहने लगे
जानकारी के मुताबिक पीड़िता पूनम और उनकी मां रेखा ने वर्ष 2019 में शिवालिक होम्स में एक फ्लैट खरीदा था। उन्होंने बताया कि हमने फ्लैट को 35 लाख रुपये में खरीदा था। इसके बाद हमें सभी प्रमाणपत्र भी दिए गए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद हम लोग फ्लैट में रहने लगे। कुछ समय बाद PNB हाउसिंग की ओर से हमें एक नोटिस भेजा गया।
और पढ़िए – सीट बदलने को 3 भाइयों ने हाईवे पर रोकी कार, पीछे से आ रहे ट्रक कुचलता चला गया
बैंक का नोटिस आया, किसी और के नाम पर था फ्लैट
नोटिस में लिखा था वह फ्लैट वर्ष 2016 में किसी जगदीश जोशी के नाम पर पंजीकृत था। जोशी ने बैंक से कर्ज लिया था और अपनी किस्तें चुकाना बंद कर दिया था। यह देख पूनम के होश उड़ गए। पूनम का आरोप है कि जब वे शिकायत दर्ज कराने थाने गए तो पुलिस ने डेवलपर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी की।
पुलिस ने नहीं सुनी तो हाईकोर्ट में दी याचिका
कुछ दिनों बाद बैंक ने हमें बताया कि हमें फ्लैट खाली करना होगा, क्योंकि लंबे समय से किश्तें नहीं मिली हैं। इस पर पीड़िता ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शरण ली। बिल्डर के खिलाफ याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश के बाद 27 जनवरी को सूरजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
और पढ़िए – लखनऊ से देवरिया जा रहे कारागार मंत्री की कार से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, बड़ा हादसा टला
पुलिस ने शुरू की अपनी कार्रवाई
सूरजपुर थाने के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने पहले ही जांच और कार्रवाई शुरू की जाएगी। सामने आया है कि पूनम ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य लोगों ने भी डेवलपर के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाए हैं, जिन्होंने पुलिस से भी गुहार लगाई है।
लोगों को डर, दूसरों के साथ भी ऐसा न कर डे बिल्डर
इस सोसायटी में रहने वाले रूपेश सिंह ने बताया कि यहां करीब सभी ने बिल्डर को अपने भुगतान कर दिया है। कई लोग ईएमआई का भुगतान कर रहे हैं। हममें से कई लोगों को डर है कि बिल्डर ने दूसरे लोगों के साथ भी ऐसा न किया हो, क्योंकि हमारे फ्लैटों की रजिस्ट्रियां अभी बकाया है।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
15 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
15 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
20 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines