गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एक युवती ने क्रिकेटर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि यश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई रेप किया है। इसके बाद यश ने शादी करने से इनकार कर दिया।
सीएम पोर्टल पर शिकायत करने पर पुलिस हुई एक्टिव
आइपीएल चैंपियन रायल चैलेंजर बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में सोमवार को एफआइआर दर्ज की गई है। इंदिरापुरम क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने कई दिन पहले मामले की शिकायत आईजीआरएस (इंटीग्रेटिड ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम) पोर्टल के जरिये मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। तब से पुलिस मामले में जांच कर रही थी। सोमवार तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
5 साल से थे प्रेम संबंध
युवती ने पुलिस को बताया कि वो सोशल मीडिया के माध्यम से यश दयाल से मिली थी। इसके बाद दोनों पहले दोस्ती हुई है। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच यश ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। लंबे समय रिश्ते में रहने के दौरान यश ने उनके परिवार की आर्थिक रूप से मदद भी की। पीड़िता का आरोप है कि यश कई बार उसे अपने साथ बेंगलुरु और ऊटी भी ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच पिछले करीब 5 साल से संबंध थे।
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
इस संबंध में ट्रांस हिंडन डीसीपी निमिष पाटील का कहना है कि पीड़िता ने यश दयाल से जुड़े सभी साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। इसी आधार पर यश दयाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो और चैट हुए वायरल
युवती की यश से की गई चैट अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इसके अलावा युवती की यश के बाद कई फोटो भी वायरल हो रही है। यूजर इन फोटो और चैट को शेयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इनकी फोटो और चैट शेयर की जा रही है।
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
8 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
11 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
12 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
12 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
13 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
18 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
21 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines