भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सेलिब्रिटी सांसद रवि किशन की गोरखपुर के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी से फोन पर बातचीत वायरल हो रही है. दोनों के बीच गोरखपुर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या पर बातचीत हो रही थी. इस दौरान सांसद ने पार्षद से पूछा कि सपा जॉइन कई लिहला का? पार्षद ने भी सवाल का जवाब सवाल करते हुए दिया कि सांसद जी, बसपा जॉइन कर ली क्या? दोनों के बीच हुई इस बातचीत की चर्चा सियासी गलियारों में हो रही है और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
जलभराव के मुद्दे की बात सियासी विवाद में बदली
दरअसल, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 3 दिन से बादल बरस रहे हैं और बारिश रुक-रुक कर हो रही है, जिसे शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया है. सड़कें पानी में डूबी हैं और गलियां भी जलमग्न हैं. घरों और दुकानों के अंदर भी पानी भर गया है. इस समस्या के बारे में बात करने के लिए बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन को फोन किया. लेकिन फोन पर बात करते-करते जलभराव का मुद्दा सियासी विवाद तक पहुंच गया. सांसद ने सपा को लेकर सवाल पूछा तो पार्षद ने भी जवाब में सपा को लेकर सवाल पूछ लिया.
पार्षद ने BJP सांसद को जलभराव की समस्या बताई
विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन से कहा कि शहर में पिछले 3 दिन से बारिश हो रही है और सड़कों पर गलियों में बारिश का पानी भरा है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. समस्या सुनने के बाद सांसद रवि किशन ने विश्वजीत से सवाल किया कि क्या उन्होंने समाजवादी पार्टी जॉइन कर ली है. इसके जवाब में विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि मैं आपको शहर में जलभराव की समस्या के बारे में बता रहा हूं और आप सपा जॉइन करने के बारे में पूछ रहे हैं. विश्वजीत ने भी रवि किशन से सवाल पूछ लिया कि क्या आपने मायावती की बसपा जॉइन कर ली है?
पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सपा छोड़कर भाजपा में आए
बता दें कि विश्वजीत त्रिपाठी पहले समाजवादी पार्टी में थे और उन्होंने सपा की टिकट पर पार्षद चुनाव जीता था, लेकिन पार्षद बनने के बाद उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली थी. ऐसे में सांसद रवि किशन का बातचीत के दौरान सपा का नाम लेना, उनके राजनीतिक बैकग्राउंड को टारगेट करते हुए कटाक्ष करना था, इसलिए उन्होंने पलटवार करते हुए बसपा को लेकर सवाल पूछ लिया. विश्वजीत से फोन पर बातचीत के बाद रवि किशन ने सोशल मीडिया पोस्ट में गोरखपुर में जलभराव को जल्द से जल्द निपटाने का दावा किया और बताया कि नगर निगम की टीमें जलनिकासी में जुट गई हैं.
संबंधित खबरें
पावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
6 hrs agoयूपी चुनाव में कांग्रेस की 200 सीटों की डिमांड पर क्या बोले सपा सांसद?
8 hrs agoसीएम धामी का खटीमा में का ‘आंगन मिलन’, गर्भवती महिलाओं को बांटी किट
8 hrs agoआकाश आनंद की BSP में फिर वापसी, बनाए गए राष्ट्रीय संयोजक
8 hrs agoयूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
13 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
17 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
1 day agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
1 day agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines