हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'कुछ सपा नेताओं के अंदर घुसी है दैत्याचार्य शुक्र की आत्मा', राणा सांगा विवाद पर बोले बृजभूषण शरण सिंह

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में राणा सांगा पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सपा नेताओं पर तीखा हमला बोला, वहीं राणा सांगा के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी आपत्ति जताई।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में राणा सांगा पर टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। राणा सांगा के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि सदन की गरिमा और इतिहास के महान व्यक्तित्व के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है। वहीं, भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि सपा के कुछ नेताओं के शरीर में दैत्याचार्य शुक्र की आत्मा घुस गई है।

क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?

एक वीडियो जारी कर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि लगता है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के शरीर में दैत्यगुरु शुक्राचार्य की आत्मा बसी हुई है। इस बयान का क्या परिणाम होगा, इसकी चिंता सांगा के परिवार और राजपूत समाज को करने की जरूरत नहीं है। शुक्राचार्य के बताए रास्ते पर चलने से रावण का अंत हुआ था।

उन्होंने कहा कि शुक्राचार्य की आत्मा मुंबई में घुस जाती है। सब कुछ ठीक चल रहा था, अब कई बार के सांसद सुमन जी के अंदर घुस गई है। वह इतिहास के बड़े जानकार हैं, लेकिन अगर उन्हें कहीं से जानकारी मिली है कि बाबर को राणा सांगा ने आमंत्रित किया था, तो उन्हें यह भी देखना चाहिए कि दौलत खान लोदी ने क्या किया था और इब्राहिम लोदी के विरोध में उसकी क्या भूमिका थी।

‘समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा खामियाजा’

बृजभूषण शरण सिंह ने आगे कहा कि इतिहास में बहुत कुछ देखने को मिलता है, लेकिन जिस बयान से किसी जाति या समाज को तकलीफ पहुंचे, ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। राणा सांगा देशभक्त थे, शिवाजी देशभक्त थे या नहीं? सांभाजी महाराज देशभक्त थे या नहीं? झांसी की रानी देशभक्त थीं या नहीं? इसके लिए किसी से प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। सुमन जी को अपना बयान वापस लेना चाहिए, वरना इसका खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना पड़ेगा।

क्या औरंगजेब कंट्रोवर्सी के बीच 'राणा सांगा गद्दार' बयान देकर सपा नेता ने आग में घी डालने का काम किया है?

View Results

यह भी पढ़ें : सपा का दलित चेहरा, राणा सांगा को गद्दार बता आए विवादों में; कौन हैं सांसद रामजी लाल सुमन?

वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रामजी लाल सुमन का समर्थन करते हुए कहा कि हर कोई इतिहास के पन्ने पलट रहा है। भाजपा के नेता औरंगजेब के बारे में बहस करना चाहते हैं, तो रामजी लाल सुमन ने भी इतिहास का वह पन्ना पलट दिया, जहां ऐसा कुछ लिखा हुआ था। हमने 100-200 साल पहले का इतिहास नहीं लिखा था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें