राणा सांगा पर दिए गए सपा नेता के विवादित बयान के बाद इस पर राजनीति हो रही है। देश की कई हस्तियों की इस पर प्रतिक्रिया आ रही है। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने भी एक वीडियो जारी कर राणा सांगा पर टिप्पणी करने वालों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुमार विश्वास के इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार ने भी साझा किया है।
कुमार विश्वास ने ऐसे दिया जवाब
वीडियो में कुमार विश्वास कह रहे हैं कि देश के कुछ लोग इस जुगत में रहते हैं कि वे अपने राजनीतिक हित साधने के लिए इस राष्ट्र की महान विभूतियों के लिए अपशब्द बोलते रहें। राजनीति अपना कर्तव्य समझे, लेकिन युग के कवि का कर्तव्य है कि वह इस पर टिप्पणी करे। राणा सांगा, जो भारत के ऐसे अप्रतिम योद्धा थे, जिन्होंने सीमाओं की रक्षा के लिए अपने शरीर पर लगे अस्सी घावों की उपेक्षा कर रणक्षेत्र में सन्नद्ध रहे। उनके प्रति इतना निंदनीय वाक्य कहना राजनीति को शोभा दे सकता है, लेकिन कविता उसका प्रतिकार करती है।
इसके बाद कुमार विश्वास ने एक कविता पढ़ी, जिसकी पंक्तियां इस प्रकार हैं—
जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं,
शेरों की मादों के आगे कुछ ग्रामसिंह चिल्लाए हैं,
मेवाड़-वंश कुल-कीर्तिकोष जिनके होने से दीपित है,
उन राणा सांगा के घावों पर कुछ भुनगे मंडराए हैं॥
उनसे कह दो अब देश शौर्य की मुठ्ठी खूब तानता है ,
उनसे कह दो यह देश महाराणा की ज्योति जानता है,
इतिहास तुम्हारी सरकारों का बंधक नहीं रहेगा अब,
उनसे कह दो यह देश लुटेरों को अब नहीं मानता है॥
उनसे कह दो यह देश ऋणी है ऐसे पुण्य-प्रवाहों का,
यह देश ऋणी है वीर शिवा के परम प्रतापी छावों का,
उनसे कह दो वे राजनीति का गुणा भाग घर में रक्खें,
यह देश ऋणी है महाराणा सांगा के अस्सी घावों का॥
कुमार विश्वास के इस वीडियो को सीएम योगी के मीडिया एडवाजर मृत्युंजय कुमार ने शेयर किया हुआ है। यहां देखें उनका पोस्ट।
बता दें कि समाजवादी पार्टी के नेता सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में राणा सांगा को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हुआ था। सपा नेता अपने इस बयान को लेकर बुरी तरह घिर गए लेकिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका साथ दिया।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
7 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
8 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines