Viral Video: यूपी के रामपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) के कैशियर और पैसे निकालने आए मां बेटे के बीच कहासुनी हो रही है। वीडियो के मुताबिक, एक महिला बैंक से 5 लाख रुपए निकालने आई थी, जिसके साथ उसका बेटा भी था। लड़के का कहना है कि कैशियर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और पैसे देने से मना कर दिया। जानिए वीडियो में लड़के ने और क्या दावा किया है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है, वह उत्तर प्रदेश के रामपुर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का बताया जा रहा है। इस वीडियो के शेयर करते वक्त कैप्शन में लिखा गया कि ‘एक महिला बैंक में 5 लाख रुपए निकालने आई। सिक्योरिटी के लिहाज से बेटा भी साथ आया था, लेकिन कैशियर को इससे आपत्ति हुई। कैशियर ने पैसा देने से मना कर दिया।’ आगे लिखा गया कि ‘बेटे ने अभद्रता की वीडियो बनाया, तो मोबाइल छीनने की कोशिश की गई।
कर्मचारी ने किया गलत व्यवहार
लड़के ने जो वीडियो बनाया है, उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बैंक कर्मचारी पैसे देने से साफ मना कर रहा है। लड़का कहता है कि यह मेरी मां है, इतनी बड़ी रकम लेने आएं हैं, अगर कोई छीन कर ले गया तो इसका कौन जिम्मेदार होगा? इस दौरान कैशियर कैश काउंटर को बंद कर देता है और मैनेजर के रूम में पहुंच जाता है। जहां पर वह लड़का और उसकी मां भी मौजूद होते हैं। लड़के का कहना है कि वह इस तरह की हरकत पहले भी कर चुके हैं। वह गुस्से में अपना अकाउंट वहां से ट्रांसफर करने की बात कहता नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: शॉकिंग! 10 मिनट में मिलीं 111 लड़कियां, डेटिंग ऐप पर शख्स की बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
8 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
13 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
13 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
17 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
18 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines