---विज्ञापन---

रामलला के भक्तों के लिए नया फरमान, फर्स्ट फ्लोर पर एंट्री बैन हुई, जानें क्यों लिया ट्रस्ट ने फैसला?

Ram Mandir Construction Work Update: राम मंदिर अयोध्या के निर्माण कार्य को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। ट्रस्ट ने भक्तों के लिए एक फरमान जारी किया है। आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हुआ है और श्रद्धालुओं से आदेश का पालन करने की अपील की गई है।

---विज्ञापन---

Devotees Entry Ban on Ram Mandir First Floor: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला के भक्तों के लिए नया फरमान जारी किया है। आदेशों के अनुसार, राम मंदिर के पहले फ्लोर पर आम श्रद्धालुओं की एंट्री बैन कर दी गई है। सिर्फ स्पेशल पास होल्डर ही पहले फ्लोर पर दर्शन कर सकेंगे। आदेश जारी हो गया है और तुरंत प्रभाव से इसे लागू करने का आदेश भी है।

वहीं इस फैसले की वजह जगह की कमी और निर्माण कार्य बताया जा रहा है। दरअसल, पहले फ्लोर पर राम दरबार बनेगा। निर्माण कार्य चल रहा है तो ऊपर जगह थोड़ी कम है। खंभों पर मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। जगह कम होने के कारण आम भक्तों के हित में बैन का फैसला लिया गया। ट्रस्ट का कहना है कि निर्माण कार्य पूरा होते ही पहले फ्लोर को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

 

मंडपों के डिजाइन बनाए जाने से जगह कम हुई

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में बनने वाले 5 मंडपों में से 3 मंडप गूढ़ी, नृत्य और रंग पहले फ्लोर पर राम दरबार में बनेंगे। इनका डिजाइन बना दिया गया है। वह खराब न हो, इसलिए पहले फ्लोर पर किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। मंडप बनाने के लिए डिजाइन बनाकर उन्हें कवर कर दिया गया है। इसलिए भक्तों से अपील की गई है कि वे ट्रस्ट के आदेश का पालन करें और पहले फ्लोर पर न जाएं।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव और श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा कि मंदिर के चारों तरफ दीवार ‘परकोटा’ बनाया जाना है। पहली और दूसरी मंजिल पर भी निर्माण कार्य शुरू कर दिए गए हैं। दिसंबर 2024 तक मंदिर को पूरी तरह बनाकर तैयार करने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें:ताने सुने, पापा ने घर से निकाला, गलत काम करने पड़े…कौन हैं मानवी मधु कश्यप? जिन्होंने रचा अनोखा इतिहास

---विज्ञापन---

राम मंदिर में 25 मूर्तियां बनाकर लगाने का लक्ष्य

सूत्रों के अनुसार, राम मंदिर में 25 मूर्तियां स्थापित होंगी, जो जयपुर में मिलने वाले मशहूर मकराना के सफेद पत्थर से बनेंगी। 4 मूर्तिकार इन मूर्तियों को उकेरेंगे। इन्हें ही राम दरबार बनाने की भी जिम्मेदारी मिली है, जिसके लिए चारों की टीम डिजाइन फाइनल करने में जुटी है। दिसंबर 2024 तक ही मूर्तियां बनाकर स्थापित करने का लक्ष्य है, लेकिन यह बैठी अवस्था में होंगी या खड़ी, इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है।

25 मूर्तियों में से 6 मूर्तियां राम परिवार भगवान राम और उनके चारों भाइयों समेत पत्नी सीता की होंगी। भगवान शिव, गणेश, मां दुर्गा, सूर्य देव, बजरंगबली और मां अन्नपूर्णा की मूर्तियां होंगी। महर्षि वाल्मीकी, महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र और शबरी, निषाद राज की मूर्तियां बनेंगी। संत तुलसीदास और भगवान विष्णु के शेष अवतार की मूर्ति बनाने की भी योजना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Video: इस मंत्र के जाप से दूर होंगी सभी बीमारियां! धन-दौलत में भी होगी वृद्धि

First published on: Jul 11, 2024 02:31 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola