हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कहीं धरना तो कहीं FIR दर्ज, सपा सांसद रामजी लाल सुमन मामले में सियासत तेज

राज्यसभा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी जा रही हैं।

विज्ञापन

सपा सांसद रामजीलाल सुमन मामले में यूपी की सियासत तेज होती जा रही है। आज इस मामले में अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने लखनऊ में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने गुरुवार को सपा सांसद के आगरा स्थित आवास पर करणी सेना के प्रदर्शन और तोड़फोड़ पर विरोध जताया।

बता दें राज्यसभा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद से उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी जा रही हैं। राजपूत संगठनों के कई प्रतिनिधियों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई है।

राजपूत राजाओं की कई शौर्य गाथाएं हैं

गुरुवार को सपा सांसद ने अपने बयान पर खेद जताते हुए एक पत्र जारी किया था। पत्र में सपा सांसद ने अपने वक्तव्य को गलत तरह से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि राजपूत राजाओं की कई शौर्य गाथाएं हैं। वह कभी भी किसी धर्म या जाति की राजनीति नहीं करती हैं। उनका कहना था कि राणा सांगा पर उनके बयान को कुछ लोगों ने गलत तरीके से पेश किया।

विज्ञापन

अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई

आज अपना दल कमेरवादी नेता पल्लवी पटेल ने लखनऊ मे समर्थको संग प्रदर्शन किया और इस मामले में रासुका लगाने की मांग की। उनका आरोप था कि सपा सांसद की जान को खतरा है और करनी सेना के कार्यकर्ताओं का उनके घर पर हमला इसका सबूत है। वहीं, प्रदर्शन के दौरान अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई।

सपा सांसद से मिलने पहुंचे रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव

आज सपा नेता रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन के आवास पहुंचे। दोनों सपा नेताओं ने रामजी का हालचाल लिया। वहीं, इस मामले में रामजी लाल सुमन के घर पर हमला मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार सांसद के आवास और सोशल मीडिया से इस मामले में वीडियो मिली हैं। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘जनता का बैंकों से उठ रहा भरोसा’, राज्यसभा में बोले AAP सांसद राघव चड्ढा, सरकार से की ये मांग

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola