Ramadan 2025: अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी
साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया के जरिए इलाके में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

कल माह-ए-रमजान का आखिरी जुमा यानी (अलविदा) की नमाज है। ऐसे में यूपी की पुलिस इसे लेकर अलर्ट है। खासकर राजधानी लखनऊ में इसे लेकर तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लखनऊ वेस्ट जोन के संवेदनशील इलाकों में अलविदा की नमाज को सकुशल अदा कराने के लिए पुलिस ने खास प्लान बनाया है।
यहां पूरे इलाके में ड्रोन से निगरानी की जाएगी। संवेदनशील जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा पूरे इलाके में लगातार पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न कारोबारी संगठनों व मार्केट एसोसिएशनों के साथ बैठक की है।
Your Tweet, So Sweet!
Stay in touch.#SocialSweet pic.twitter.com/eIUiFhdjvm
— UP POLICE (@Uppolice) March 27, 2025
लखनऊ वेस्ट जोन के डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया है। मार्च में ADCP वेस्ट धनंजय सिंह कुशवाहा, ACP चौक राजकुमार सिंह व कई थानों के SHO मौजूद रहे। इलाके में RRF, PAC बल व भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आम जनमानस से पुलिस ने त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। पुलिस के अनुसार इलाके में लॉ एंड ऑर्डर को हाथ में लेने, माहौल बिगाड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलवा साइबर सेल की टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है। सोशल मीडिया के जरिए इलाके में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियरों के अनुसार सभी बड़ी मस्जिदों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इलाके में आरडब्ल्यूए और अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठकें की गई हैं। लगातार लाउडस्पीकर से अफवाह में न आने, संदिग्ध वस्तू या व्यक्ति दिखने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की जा रही है। लोगों से अपील है कि मस्जिदों के आसपास तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: