Ram Mandir donation system: अयोध्या स्थित भव्य राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले दान की सुरक्षा और पारदर्शिता को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बड़ा कदम उठाया है. मंदिर के चढ़ावे में हेरफेर के आरोपों और जारी जांच के बीच ट्रस्ट ने दान प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह बदलते हुए अत्याधुनिक तकनीक और सख्त निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है. नई व्यवस्था के तहत मंदिर परिसर से दान पेटी हटाने से लेकर पैसों की गिनती तक की पूरी प्रक्रिया की 360-डिग्री और SLR कैमरों से रिकॉर्डिंग की जा रही है.
360-डिग्री कैमरे और 8 सदस्यीय टीम रखेगी नजर
ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 25 जुलाई से दान प्रबंधन की यह नई प्रणाली लागू कर दी गई है. पूरी प्रक्रिया की पारदर्शी निगरानी के लिए 8 सदस्यों की एक टीम बनाई गई है. इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के दो अधिकारी, ट्रस्ट के दो प्रतिनिधि, दो सुरक्षाकर्मी और दो पेशेवर वीडियोग्राफर शामिल हैं. दान पेटी उठाने से लेकर बैंक अधिकारियों द्वारा नोटों की सीलिंग तक हर कदम कैमरे की निगरानी में रहेगा.
राम मंदिर दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव, अब ट्रस्ट के तीन अधिकृत CA की आईडी से ही बनेंगे दर्शन पास
दान पेटियां खोलने के नियमों में बदलाव
पहले मंदिर की लगभग 40 दान पेटियों में से कई को एक साथ खोलकर गिनती की जाती थी. अब किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश को खत्म करने के लिए दान पेटियों को अलग-अलग दिनों में खाली किया जा रहा है, ताकि हर एक दान पेटी की बारीकी से निगरानी हो सके. गिनती पूरी होने के बाद एसबीआई अधिकारी काउंटिंग रूम में ही दान पेटियों को औपचारिक रूप से सील कर देते हैं.
SIT जांच और फर्म पर कार्रवाई
गौरतलब है कि बीते दिनों राम मंदिर में दान चोरी का मामला सामने आने के बाद स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया था. पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच अधिकारी आशुतोष तिवारी ने मुख्य आरोपी राम शंकर ‘तिन्नू’ यादव की पत्नी पूनम देवी के नाम दर्ज फर्म ‘सौंदर्य कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर्स’ के वित्तीय रिकॉर्ड की जांच के लिए राज्य कर विभाग को पत्र लिखा है. विभाग ने इस संबंध में दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में SC के निर्देश पर नई SIT का गठन, जानें कौन-कौन होगा शामिल?
संबंधित खबरें
ढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 hr agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
7 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
8 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
8 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
20 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
23 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines