Ram mandir: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे (Thane) में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra) के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज (Swami Govind Dev Giri Maharaj) ने राममंदिर (Ram mandir) में रामलला की प्रतिमा स्थापना को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उन्होंने कहा है कि भगवान रामलला की मूर्ति को जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में अयोध्या में बन रहे मंदिर में मूल स्थान पर स्थापित किया जाएगा।
स्वामी बोले- तेजी से चल रहा है मंदिर का काम
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराज बुधवार (15 मार्च) को विभिन्न कार्यक्रमों का उद्घाटन करने के लिए महाराष्ट्र के डोंबिवली पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान रामचंद्र के मंदिर का काम बहुत तेजी से और अच्छी तरह से चल रहा है।
और पढ़िए – गढ़मुक्तेश्वर में पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की मौत और चार घायल
70 फीसदी काम पूरा, इस दिन से आएंगे श्रद्धालु
उन्होंने बताया कि वर्तमान में राम मंदिर का काम 70 फीसदी पूरा हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में मूल स्थान पर राम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसी दिन से श्रद्धालुओं के आने और पूजा करने की व्यवस्था की जाएगी।
नवंबर 2019 को आया था सुप्रीम कोर्ट का फैसला
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य गर्भगृह, प्रथम तल और दर्शन की व्यवस्था का काम पूरा करना है, जबकि बाकी मंदिर की शिल्पकला का काम जारी रहेगा। बता दें कि 9 नवंबर 2019 को भारत के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की बेंच ने राम लला के पक्ष में फैसला सुनाया था।
और पढ़िए – Rampur: आजम खान की पत्नी पहुंचीं कोर्ट, कहा- कैबिनेट फैसले के बाद पट्टे पर दिया गया था स्कूल
अगस्त 2020 में पीएम मोदी ने किया था भूमि पूजन
बेंच ने कहा था कि 2.7 एकड़ में फैली पूरी भूमि सरकार की और से गठित ट्रस्ट को सौंप दी जाएगी। जो राम मंदिर के निर्माण की निगरानी करेगा। फरवरी 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की देखरेख के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के गठन की घोषणा की। 5 अगस्त 2020 को पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था।
संबंधित खबरें
अखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
10 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
14 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
20 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
20 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
23 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
23 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
1 day agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
1 day agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines