हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Ram Mandir: इस दिन खत्म होगा अयोध्या में रामलला के दर्शन का इंतजार, 10 तस्वीरों में देखें आकार लेता भव्य मंदिर

विज्ञापन

Ram Mandir: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) जिले में बन रहा श्रीराम का भव्य मंदिर (Ram Mandir) अब अपना आकार लेने लगा है। 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में पीएम मोदी (PM Modi) द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन के बाद युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चालू है।

मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने से लेकर खंभों पर नक्काशी तक की तस्वीरें सामने आई है। मंदिर निर्माण ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों का दावा है कि काम 70 फीसदी तक पूरा हो चुका है।

इस तारीख से शुरू होंगे मंदिर में रामलला के दर्शन

हाल ही में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और कोषाध्यक्ष ने भी उम्मीज जताई है कि जनवरी 2024 तक मंदिर में राम लला की प्रतिमा स्थापित हो जाएगी और इसी दिन से मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में पांच न्यायाधीशों की पीठ ने 9 नवंबर 2019 को मंदिर पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद यहां मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया गया।

एक-एक कर देखें मंदिर निर्माण की तस्वीरें…

 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में निर्माण स्थल पर पहली ईंट रखकर मंदिर का भूमि पूजन किया।

  • किसी भी स्थिति में मंदिर भवन डगमगए नहीं, इसलिए गहरी नींव खुदाई का काम किया गया।

  • श्रीराम मंदिर निर्माण स्थल पर किसी छायाकार द्वारा खींचा गया एक आकर्षक फोटो। निर्माण स्थल पर एक प्रतीकात्मक धनुष स्थापित किया गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर की जा रही है।

  • श्रीराम मंदिर निर्माण स्थल पर पत्थरों की नक्काशी के काम में लगा मजदूर। यहां एक एक पत्थर को कुशल कारीगरों द्वारा तराशा जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः अयोध्या के श्रीराम मंदिर में यहां विराजमान होंगे रामलला, सामने आई गर्भगृह की पहली तस्वीर

  • श्री राम मंदिर के मुख्य भवन के लिए पत्थरों के विशाल पिलर स्थापित किए गए हैं। इन खंभों पर भी आलीशान नक्काशी का काम किया जा रहा है।

  • राम मंदिर निर्माण स्थल पर तैयार किए जा रहे एक द्वार की नक्काशी देखते ही बनती है। क्रेनों की सहायता से यहां बड़े-बड़े पत्थर पहुंचाए गए हैं।

  • श्रीराम मंदिर के निर्माण स्थल पर राम भक्त की ओर से श्रीराम 2023 लिखी एक ईंट के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यह काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

  • श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा बनाने के लिए नेपाल से विशाल शालीग्राम पत्थर अयोध्या लाए गए हैं। गोरखपुर होते हुए श्रीराम की नगरी पहुंचे इन पत्थरों की पूजा अर्चना की गई।

  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारियों का कहना है कि मंदिर निर्माण का 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। दिसंबर 2023 तक मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण पूरा हो जाएगा।

  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय की ओर से शुक्रवार को श्रीराम मंदिर के गर्भगृह की तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें