Ram Mandir Ayodhya Ram Lalla Darshan: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर का 22 जनवरी को भव्य उद्घाटन किया। इस दौरान मंदिर के गर्भगृह में रामलला की नई मूर्ति को विराजमान किया गया। रामलला के दर्शन करने को लेकर लोगों में खास उत्साह है। मंदिर के उद्घाटन के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। अब योगी सरकार भी अपने मंत्रियों को रामलला के दर्शन कराने ले जाएगी, जिसे लेकर यूपी रोडवेज ने खास व्यवस्था की है।
11 फरवरी को अयोध्या जाएंगे सभी विधायक
योगी सरकार 11 फरवरी को यूपी के सभी विधायकों को भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या धाम का दर्शन कराएगी। इसके लिए परिवहन निगम की 10 सुपर लक्जरी/प्रीमियम बसें तैयार हैं। सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को बसों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को दिया निमंत्रण
गौरतलब है कि सीएम योगी ने बुधवार को विधानसभा के सभी सदस्यों से 11 फरवरी को भगवान श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या चलने का आग्रह किया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी सदस्यों को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया है।
बसों में बजेगी रामधुन
यूपी विधानसभा के सभी सदस्यों को अयोध्या ले जाने के लिए ये बसें विधानभवन के गेट संख्या-1 और 3 के सामने सुबह 08:15 बजे उपलब्ध रहेंगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए कि अयोध्या धाम के दर्शन कराने वाली इन बसों की बाहरी व आंतरिक सफाई बेहतर रहनी चाहिए और पर्दे लगे होने चाहिए। इसके अलावा, बसों में सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र अवश्य रहे। साथ ही फर्स्ट एड किट उपलब्ध रहे। बसों में रामधुन भी अवश्य बजे। चालक/परिचालक व्यवहार कुशल हों एवं बस में रहें। साथ ही वर्दी में नेम प्लेट जरूर लगा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: VIDEO: अयोध्या में अब गोलियों की गड़गड़ाहट नहीं होगी, कर्फ्यू नहीं लगेगा… राम मंदिर उद्घाटन पर खूब बोले योगी
अयोध्या को सजाने और संवारने का किया जा रहा काम
परिवहन मंत्री ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की पुरातन संस्कृति एवं धार्मिक परम्पराओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में धार्मिक एवं पौराणिक नगरी अयोध्या को सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का भव्य व दिव्य मंदिर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही पूरे देश और दुनिया के लाखों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ रहे हैं और अपने साथ अयोध्या के गौरवशाली इतिहास और परम्परा को ले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP Budget 2024: संतों पर बरसेगा पैसा! मजदूरों के बच्चों के लिए 1267 करोड़ से बनेंगे नए स्कूल
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
6 hrs agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
7 hrs ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
8 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
10 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
10 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
10 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
12 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
13 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
16 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines