राम मंदिर अयोध्या को CEO से पहले मिले सचिव, जानें कौन हैं जगदीश आफले और ट्रस्ट में क्या होगी उनकी जिम्मेदारी?

राम मंदिर ट्रस्ट का नए सिरे से गठन किया गया है और इसमें कई नए पदों पर नियुक्ति चल रही है. राम मंदिर ट्रस्ट को पहले सचिव मिल गए हैं और स्पीकर के पद पर नियुक्त की प्रक्रिया भी जारी है. वहीं CEO पद के लिए आए आवेदनों की स्क्रूटनी चल रही है.

ram mandir trust first secretary jagdish aphale

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सचिव जगदीश आफले

राम मंदिर अयोध्या को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) से पहले सचिव मिल गए हैं. जी हां, राम मंदिर ट्रस्ट में सचिव के पद पर नियुक्ति हो गई है. जगदीश आफले को राम मंदिर ट्रस्ट का पहला सचिव नियुक्त किया गया है. आफले को ही राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से SBI में सिग्नेचर करने की अथॉरिटी दी गई है. वहीं अब ट्रस्ट के प्रवक्ता को नियुक्त करने की प्रक्रिया चल रही है. इसके अलावा CEO के पद पर पहली नियुक्ति के लिए 5200 आवेदन आए हैं, जिनकी जांच जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन

2 सितंबर को मीटिंग में होगी नाम की घोषणा

बता दें कि राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव जगदीश आफले और स्पीकर के नाम की आधिकारिक घोषणा 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में की जाएगी. इस मीटिंग में ही पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का नाम भी फाइल किया जाएगा. ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव कृष्ण मोहन ने बताया कि CEO के लिए 5200 आवेदन आए हैं, जिनकी स्क्रीनिंग और लिस्टिंग का काम रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी कर रही है.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेंबर जगदीश आफले

राम मंदिर ट्रस्ट में सचिव और प्रवक्ता का पद भी बनाया गया है, जिसमें से सचिव पद पर नियुक्ति हो चुकी है. सचिव का पद जगदीश आफले को सौंपा गया है. जगदीश आफले बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण के लिए उन्हें प्रोजेक्ट मैनेजर बनाया गया था, जिसके लिए उन्होंने कोई फीस भी नहीं ली थी. पुणे के रहने वाले आफले ने IIT मुंबई से इलेक्ट्रिकल में बीटेक और एमटेक किया. कई मल्टीनेशनल कंपनियों में सेवाएं दी.

विज्ञापन

रिटायरमेंट के बाद अमेरिका से भारत लौट आए

यूरोप के कुछ देशों में और अमेरिका में भी उन्होंने बतौर इंजीनियर काम किया. रिटायरमेंट के बाद वह भारत लौट आए और RSS के साथ राम मंदिर के निर्माण कार्य में जुट गए. वे राम मंदिर के प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं और तीर्थ क्षेत्र भवन में पत्नी के साथ रहते हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और भारतीय स्टेट बैंक के बीच खातों के संचालन के लिए उन्हें सिग्नेचर की अथॉरिटी मिली है, जिसके लिए नया प्रस्ताव पारित करके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को भेज दिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ