हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए सदस्यों के नाम का हुआ ऐलान, बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

आज राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 3 नए सदस्यों के नाम पर मुहर लगी है. दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है

विज्ञापन
राम मंदिर ट्रस्ट के 3 नए सदस्य बनाए गए (Photo: ANI)

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद लगातार उथल-पुथल जारी है. एक के बाद एक कई मैराथन बैठकें की जा रही हैं. आज मंदिर ट्रस्ट की बैठक में 3 नए सदस्यों के नाम पर मुहर लगी है. ट्रस्ट ने दिल्ली के महेश भागचंदका, अयोध्या के एडवोकेट मदन मोहन पांडेय और शिकोहाबाद की निर्मला यादव को जिम्मेदारी सौंपी है. महेश भागचंदका राम मंदिर ट्रस्ट के नए कोषाध्यक्ष बनाए गए.

कौन हैं नए ट्रस्टी?

राम मंदिर के नए ट्रस्टियों में से एक, महेश भागचंदका विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंघल के रिश्तेदार हैं. 2020 में जब राम मंदिर भूमि पूजन के धार्मिक अनुष्ठान हुए थे, तो वो मुख्य यजमान थे. 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के दौरान भी वो यजमान रहे. आपको बता दें कि महेश भागचंदका के एक बेहतरीन लेखक भी हैं और उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं. इनमें ‘अशोक सिंघल: हिंदुत्व के पुरोधा’, ‘बोलती अनुभूतियां’ और ‘श्रीराम मंदिर काव्य यात्रा जैसे अहम किताबें शामिल हैं. वहीं, राम जन्मभूमि-बाबरी विवाद मामले में एडवोकेट मदन मोहन पांडेय रामलला की तरफ से केस लड़ रही टीम में भी मौजूद थे. उन्होंने इलाहबाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों में राम जन्मभूमि के पक्ष में दलीलें पेश की.

बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा?

आज ट्रस्ट की मीटिंग में विश्व हिंदू परिषद के मीडिया इंचार्ज रहे शरद शर्मा को ट्रस्ट के प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है. साथ ही बैठक में प्रसाद कमेटी और परिक्रमा कमेटी के गठन का भी ऐलान किया जा सकता है. वहीं, बैठक में सबसे बड़ा फैसला मंदिर के CEO के नाम पर होगा. आपको बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, अनिल मिश्रा और एक और ट्रस्टी ने इस्तीफा दे दिया था. उस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया. चंपत राय के इस्तीफे के बाद रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया था.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola