Pran Pratishtha Hosts Will Follow Brahmacharya Rules: 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक परंपराओं के अनुसार होगा। समारोह, अनुष्ठान और स्थापना सनातन धर्म के अनुसार की जाएंगी। 84 सेकेंड के ब्रह्ममुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यजमान को 8 दिन के ब्रह्मचर्य का पालन करना होगा। ब्रह्मचर्य सनातन धर्म की एक परंपरा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मुख्य यजमान एक दंपति होंगे, जिनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन राम मंदिर के सूत्रों के मुताबिक, यजमान दंपति को 8 दिन ब्रह्मचर्य के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। करीब 45 नियम हैं, जिन्हें फॉलो करके दंपति इस अनूठे धार्मिक अनुष्ठान को कराने योग्य बन पाएंगे। इन नियमों के अनुसार ही दंपति की 8 दिन का रूटीन रहेगा। 15 जनवरी से यह ब्रह्मचर्य जीवन शुरू होगा, जो 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद खत्म होगा।
आइए जानते हैं कि यजमान दपंति को 8 दिन कौन-से रूल फॉलो करने होंगे…
- रोज नहाना होगा। फलाहार खाएंगे और रात को एक टाइम का खाना खाएंगे। बाहर का खाना और जंक फूड बिल्कुल नहीं खाना। बीड़ी या सिगरेट पीना पूर्ण वर्जित रहेगा। शराब आदि के नशे से दूर रहें। बोतल वाला पानी और बर्फ वर्जित है।
- मौन व्रत रखना होगा। मानसिक शांति बनाए रखें। लड़ाई झगड़ा, क्रोध करना, कटु वचन कहना वर्जित है। पूर्ण सत्य बोलना होगा। अगर स्थिति ऐसी है कि सच बोलना नुकसानदायक होगा तो उस समय मौन धारण करना होगा।
- रोज ब्राह्मणों की सेवा करनी होगी। पूजा पाठ के बाद उन्हें फलाहार कराने के बाद ही खाना खाएंगे। राम नाम का जाप और तप करना होगा। रात में आरती के बाद सात्विक खाना खाएं। सफेद नहीं, सेंधा नमक खाना होगा।
- तेल से बनी चीजें, चावल, गुड़, नमकीन, अंडा, मांसाहार, प्याज, लहसुन, मूली, बैंगन, हल्दी, सरसो और उड़द की दाल खाने की मनाही है। भगवान का भोग लगाने के बाद ही दिनभर में फलाहार और खाना खा पाएंगे। जरूरी हो तो दवाई ले सकते हैं।
- पुरुष को सिले हुए और सूती कपड़े पहनने की मनाही है। महिला लहंगा-चोली पहनेगी। सूती कपड़े भी पहन सकती है। ऊनी स्वेटर पहन सकेंगे। कंबल ओढ़कर ही सो पाएंगे।
- दिन में सोना वर्जित है। रात को सोना लकड़ी की चौकी पर होगा। खाट पर बैठना और सोना मना है। दिनभर के काम होने से पहले बिस्तर पर बैठना वर्जित है। रोज दाढ़ी बनानी होगी। नाखून काटने होंगे।
संबंधित खबरें
इश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
42 mins agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
1 hr agoयूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
5 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
6 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
7 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
7 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
8 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
21 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 day agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines