VIDEO : 'रघुपति राघव राजाराम ...' जब विदेशी नागरिक ने गाया राम भजन, लोग बोले- रामचंद्र भगवान की जय

Hungary National Sing Ram bhajan: हंगरी के एक नागरिक का राम भजन गाते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें ‘रघुपति राघव राजाराम’ की पंंक्तियां गाते हुए सुना जा सकता है।

Hungary national sing ram bhajan video

हंगरी के नागरिक ने गाया श्री राम भजन (फोटो- एएनआई)

Ram Mandir Inauguration Hungary National  Sing Ram Bhajan ahead of  Pran Pratishtha Ceremony: धर्म नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर का भव्य उद्घाटन होगा। इसी दिन गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे और उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर देश ही नहीं, विदेशों में भी उत्सव का माहौल है। भारत में रहने वाले विदेशी नागरिक भी भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है, जिसमें एक विदेशी नागरिक राम भजन गाते हुए दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

भगवान राम की भक्ति में लीन नजर आया विदेशी नागरिक

विज्ञापन

एएनआई की ओर से जारी वीडियो में हंगरी का रहने वाला एक युवा ‘सीताराम.. सीताराम.. सीताराम जय सीताराम’, ‘सीताराम… सीताराम… सीताराम लक्ष्मण हनुमान’ और ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’ गाते हुए नजर आ रहा है। विदेशी युवा के साथ अन्य लोग भी राम भजन गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में लोग ‘रामचंद्र भगवान की जय’ के जयकारे भी लगाते हैं।

विज्ञापन

पूरी दुनिया ही राममय हो गई है

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 24 हजार लोग देख चुके हैं। इस पोस्ट को एक हजार से ज्यादा बार लाइक और 145 बार रिपोस्ट किया गया है। वीडियो पर यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक यूजर ने कहा- जय सियाराम… अवधपुरी मम पुरी सुहावनि। उत्तर दिशा बह सरयू पावनि।। दूसरे यूजर ने कहा- जय श्री राम। तीसरे यूजर ने कहा- पूरी दुनिया ही राममय हो गई है।

विज्ञापन

लंदन में कार रैली का आयोजन

विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम का लंदन भी ‘राममय’ नजर आ रहा है। लंदन में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों ने अयोध्या में राम मंदिर ‘प्राण प्रतिष्ठा’समारोह से पहले एक कार रैली का आयोजन किया। इस दौरान कारों में ‘जय श्री राम’ का झंडा भी लगा हुआ नजर आया। लोग ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन

भव्य तरीके से सजाया गया राम मंदिर का सिंह द्वार

बता दें कि 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस कार्यक्रम को लेकर मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। इसी कड़ी में राम मंदिर के मुख्य द्वार को फूलों से सजाया गया है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ