'सैनिक किसी जाति या मजहब का नहीं', रामगोपाल के व्योमिका सिंह पर जातिसूचक बयान को लेकर CM योगी का पलटवार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सुर्खियों में आईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह के खिलाफ रामगोपाल यादव ने जातिसूचक टिप्पणी की। इसे लेकर सीएम योगी ने पलटवार किया।

CM YOGI

सीएम योगी ने रामगोपाल यादव पर किया पलटवार।

विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद विंग कमांडर व्योमिका सिंह चर्चा में हैं। व्योमिका सिंह ने पाकिस्तान के आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया। इसे लेकर अखिलेश यादव के चाचा और सपा सांसद रामगोपाल यादव ने व्योमिका सिंह पर जातिसूचक टिप्पणी की, जिसे लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सैनिक किसी जाति या मजहब का नहीं होता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर सपा सांसद रामगोपाल यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न सिर्फ उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है।

विज्ञापन

सीएम-डिप्टी सीएम ने रामगोपाल पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि यह वही मानसिकता है, जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति तक को बांटने का दुस्साहस करती है। इस विकृत जातिवादी सोच को जनता फिर जवाब देगी। वहीं, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा नेता रामगोपाल यादव के कथित बयान पर कहा कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह का अपमान सिर्फ उनका नहीं बल्कि पूरे देश का अपमान है। विंग कमांडर व्योमिका सिंह सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि भारत के गौरव और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक हैं।

विज्ञापन

रामगोपाल का बयान शर्मनाक और निंदनीय : ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने उनकी जाति के आधार पर उनका अपमान करके अपनी ओछी मानसिकता और महिला विरोधी सोच का परिचय दिया है। राम गोपाल यादव का बयान शर्मनाक और निंदनीय है, यह नया भारत है। यहां लोग अपने जन्म से नहीं बल्कि अपने काम से जाने जाते हैं। सपा ने हमेशा समाज को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ