Live Updates
दूसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू, गर्भगृह में होगी नवग्रह की स्थापना
अयोध्या के राम मंदिर में दूसरे दिन प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान शुरू हो गया है। बुधवार सुबह 6:30 बजे अनुष्ठान शुरू हो गया। आज राम मंदिर में यज्ञशाला और प्रथम तल के गर्भगृह में नवग्रह की स्थापना होगी। मूर्तियों को अलग-अलग तरह से वास कराया जाएगा। आज सर्व औषधिवास के साथ मूर्तियों को जलाधिवास कराया जाएगा। अभिषेक के बाद शिखर स्नान और अन्नाधिवास के साथ शैय्या धीवास की प्रक्रिया को भी पूरा किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सांकेतिक तौर पर नगर भ्रमण के लिए पालकी यात्रा निकाली जाएगी।
अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालु का आना जारी, देखें वीडियो
अयोध्या के राम मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की रस्में 5 जून तक चलेंगी।
प्राण प्रतिष्ठा के बीच बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर में किए रामलला के दर्शन
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन कर रहे हैं। इस दौरान अयोध्या का माहौल पूरा भक्तिमय हो गया है।
'प्राण प्रतिष्ठा के मोह में अयोध्या न आएं' चंपत राय ने फिर लोगों से की अपील
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में हो रहे राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारियां दी हैं। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा दिया। इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से निवेदन किया कि प्राण प्रतिष्ठा के मोह में वे अयोध्या न आएं। उन्होंने कहा कि यहां मौसम और व्यवस्थाओं में कठिनाई के कारण हमने किसी को विशेष रूप से आमंत्रित नहीं किया है। हालांकि राम जन्मभूमि के दर्शनार्थ अपने-अपने हिसाब से पधार सकते हैं।
Ram Darbar Pran Pratishtha 4 June 2025 Update: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस समय श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह चल रहा है। आज इस समारोह का दूसरा दिन है। प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन 101 वैदिक अचार्यों ने सिद्ध पंडित जयप्रकाश की अगुवाई में वैदिक अनुष्ठान शुरू किया, जो शाम साढ़े 6 तक चला। आज भी सुबह 6:30 बजे इन वैदिक अचार्यों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। इस अनुष्ठान के लिए नवग्रह, वास्तु, वेदी पूजन और सप्त मात्रिका पूजन को विधियों के साथ सम्पन्न करेंगे। इसके बाद मूर्तियों के संस्कार और आवाहन की विधि शुरू होगी। आइए जानते हैं अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की हर एक अपडेट सिर्फ News24 के साथ…
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
4 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
11 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
12 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
13 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
15 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
15 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
17 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
18 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines