Rakesh Tikait Arrested by Noida Police: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट पर हो रही किसान महापंचायत में हिस्सा लेने के लिए निकले थे, लेकिन घर से निकलते ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर टप्पल में उन्हें पुलिस ने रोक लिया। टप्पल थाना पुलिस ने उन्हें डिटेन किया है। पुलिस ने उनकी कार रोककर उन्हें कार से उतारा और अपने साथ थाने ले गई।
इस दौरान पुलिस और टिकैत समर्थकों के बीच बहस भी हुई। किसान नेताओं ने टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे पर जाम कर दिया। राकेश टिकैत को टप्पल थाने में रखा गया है। थाने में अलीगढ़ के DM-SP और SSP भी मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि राकेश टिकैत गौतमबुद्ध नगर में आज होने वाली किसान महांपचायत में जाने के निकले थे, लेकिन उन्हें वहां नहीं जाने देने के आदेश मिले। थाने के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाई महापंचायत
बता दें कि आज ग्रेटर नोएडा स्थित जीरो पॉइंट पर किसानों की महापंचायत हुई। इसमें हजारों की संख्या में देशभर से किसान जुटे हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर महांपचायत में पहुंचे। नोएडा में प्रेरणा स्थल पर बैठे किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में महापंचायत बुलाई गई। भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने गिरफ्तारी के विरोध में नाराजगी जाहिर की थी। BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गिरफ्तार को अवैध और अनुचित बताया था।
उन्होंने गिरफ्तारी को किसानों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया था। इसलिए आज उन्होंने महापंचायत बुलाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही महांपचायत में पहुंचने नहीं दिया। आज महापंचायत के बाद किसान दिल्ली कूच का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि किसानों ने 2 दिन पहले सरकार को 7 दिन अल्टीमेट दिया था कि वह उनकी मांगें मान ले। किसानों ने 2 दिन पहले दिल्ली कूच किया था, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोका, लेकिन वे प्रेरणा स्थल पर बैठ गए।
किसान अब क्यों प्रदर्शन कर रहे?
बता दें कि किसान एक बार फिर अपनी मांगें मनवाने के लिए लामबंद हो गए हैं। 2 दिन को किसानों ने नोएडा की तरफ से दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल रोक दिया था। यहां बैठक करके किसानों ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। फिर किसान यहां अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए, लेकिन पुलिस ने यहां से किसानों को हटाने की कोशिश की।
इसी प्रयास के तहत पुलिस ने करीब 150 किसान गिरफ्तार करके जेल में डाल दिए। इस गिरफ्तारी के विरोध में किसान नेताओं ने किसानों से जीरो पॉइंट पर पहुंचने का आह्वान किया। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पुलिस के लिए उन्हें रोकने की चुनौती मिल सकती है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने भी किसानों का सहयोग करने का ऐलान किया है।
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
10 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
11 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
14 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
14 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
16 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
19 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines