प्रयागराज के चर्चित राजू पाल हत्याकांड मामले में सजा पाए गए अतीक अहमद गैंग के तीन सदस्यों की जेल बदली गई है। ये तीनों पहले नैनी जिला जेल में बंद थे। प्रशासन के आदेश के बाद तीनों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है। पूजा पाल द्वारा सीएम को पत्र लिखकर तीनों की जेल बदलने की मांग की गई थी।
जानकारी के अनुसार, विचाराधीन बंदी आबिद उर्फ अनवारुल हक, पुत्र बच्चा मुंशी को बागपत जेल भेजा गया है। जावेद उर्फ जाबिर, पुत्र बचऊ को अलीगढ़ जेल और गुलहसन, पुत्र मुख्तार को आगरा जेल में शिफ्ट किया गया है। 29 अप्रैल को तीनों बंदियों की जेल बदलने का आदेश दिया गया और कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें स्थानांतरित किया गया।
पूजा पाल ने लगाया था आरोप
बता दें कि चायल विधायक और राजू पाल की पत्नी पूजा पाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन तीनों की जेल बदलने की मांग की थी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा था कि राजू पाल हत्याकांड के तीन खूंखार आरोपी 2024 में हाईकोर्ट से सजा मिलने के बाद नैनी केंद्रीय कारागार में बंद हैं। वहां से भी वे अतीक गैंग का संचालन कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया था कि ये आरोपी गैंग के अन्य सदस्यों से साठगांठ कर अवैध प्लॉटिंग और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं। साथ ही, उन्होंने इनसे अपनी जान को खतरा बताया और इन्हें बरेली जेल में शिफ्ट करने की मांग की थी।
क्या है राजू पाल हत्याकांड?
25 जनवरी 2005 को दोपहर लगभग तीन बजे, हाल ही में विधायक चुने गए राजू पाल अपने घर लौट रहे थे। गाड़ी वे खुद चला रहे थे, तभी दो गाड़ियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। राजू पाल जान बचाने के लिए गाड़ी से उतरकर भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा करते हुए उन पर गोलियां बरसाईं। अस्पताल ले जाते समय करीब 5 किलोमीटर तक फायरिंग होती रही। अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजू पाल की मौत हो गई।
घटना के बाद उनकी पत्नी पूजा पाल ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
20 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
46 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines