---विज्ञापन---

एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए ASP अनुज चौधरी ने बढ़ाए हाथ, सैलरी से दिए 51000 रुपये

Rajpal Yadav Debt Case: राजपाल यादव पर 9 करोड़ का कर्ज है और चेक बाउंस होने के मामले में वे दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। कई जानी मानी हस्तियां उनकी मदद कर चुकी हैं। वहीं अब उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के एक अफसर ने भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।

---विज्ञापन---

ASP Anuj Chaudhary News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के SP ग्रामीण अनुज चौधरी आगे आए हैं। उन्होंने अपनी सैलरी से 51000 रुपये देकर राजपाल यादव की मदद की है। वहीं अपने इस नेक काम के बारे में अनुज चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो अपलोड करके जानकारी दी। अनुज चौधरी ने बीती रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर वाीडियो शेयर किया था।

अनुज चौधरी ने की राजपाल यादव की तारीफ

ASP अनुज चौधरी ने एक्टर राजपाल यादव की मदद करते हुए कहा कि उन्हें एक्टर राजपाल यादव की कॉमेडी काफी प्रभावित करती है। उनकी कई फिल्में देखी हैं और बचपन से देखता आ रहा हूं। वे बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं। वे बहुत अच्छे इंसान भी हैं, जो लोगों को न केवल हंसाते हैं, बल्कि लोगों को खुश रहने के लिए प्रेरित भी करते हैं। हर एक शख्स की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन मुश्किल समय में पॉजिटिव रहना उनकी खासियत है।

---विज्ञापन---

तेज प्रताप का 11 लाख की मदद का ऐलान

बता दें कि एक्टर राजपाल यादव की मदद के लिए कई हस्तियां आगे आ चुकी हैं। जैसे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजपाल यादव ने अपनी पार्टी की ओर से उन्हें 11 लाख रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। फिल्म इंडस्ट्री से सोनू सूद सबसे पहले उनकी मदद के लिए आगे आए थे। उनके बाद एक्टर सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन समेत कई कलाकारों ने राजपाल यादव को मदद भेजी और उन्हें खास संदेश देते हुए हिम्मत रखने को भी कहा।

इस वजह से राजपाल पर हुआ 9 करोड़ कर्ज

बता दें कि साल 2010 में राजपाल यादव ने अपनी फिल्म अता पता लापता के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ का लोन लिया था। राजपाल यादव ने मूवी को डायरेक्ट किया था, लेकिन मूवी फ्लॉप हो गई और राजपाल को फायदा नहीं हुआ। फिर राजपाल यादव समय पर कर्ज नहीं चुका पाए और ब्याज-जुर्माना मिलाकर कर्ज 9 करोड़ तक पहुंच गया। राजपाल यादव के चेक बाउंस हो गए और कंपनी ने उनके खिलाफ 7 अलग-अलग केस दर्ज करा दिए।

---विज्ञापन---

गत 5 फरवरी को राजपाल ने किया था सरेंडर

कोर्ट के नोटिस मिलने के बाद 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने सरेंडर कर दिया और अब वे 7 दिन से दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई है। वहीं राजपाल यादव को बेल भी नहीं दी है। बेंच उनकी जमानत याचिका पर अब 16 फरवरी को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी।

First published on: Feb 13, 2026 08:35 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola