Who is Raja Bhaiya wife Bhanvi Singh Profile: प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप उर्फ राजा भैया को भला कौन नहीं जानता? सत्ता के गलियारों में सुर्खियां बटोरने वाले राजा भैया पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी पत्नी भानवी सिंह ने राजा भैया के खिलाफ तलाक का केस दायर किया है। वहीं बीते दिन भानवी ने दिल्ली के सफदरगंज थाने में FIR दर्ज करवाते हुए राजा भैया पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मगर क्या आप जानते हैं कि भानवी सिंह आखिर कौन हैं?
बस्ती की राजकुमारी
भानवी की पहचान सिर्फ राजा भैया की पत्नी तक सीमित नहीं है। भानवी एक बड़े राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। 10 जुलाई 1974 को भानवी का जन्म बस्ती के शाही परिवार में हुआ था। भानवी, कुंवर रवि प्रताप सिंह की तीसरी बेटी हैं। उन्होंने बस्ती और लखनऊ से अपनी पढ़ाई की है। हालांकि पढ़ाई के बीच में ही भानवी की शादी भदरी रियासत के राजा उदय प्रताप सिंह के बेटे रघुराज प्रताप सिंह यानी राजा भैया से करवा दी गई।
यह भी पढ़ें-Video: राजा भैया के खिलाफ FIR, पत्नी भानवी ने लगाए क्या संगीन आरोप?
मुलायम सिंह बने ससुर
राजा भैया और भानवी की शादी में समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह ने भी शिरकत की थी। इस शादी समारोह में मुलायम, भानवी के ससुर बन गए थे। दरअसल शादी के दौरान किसी ने मुलायम सिंह पर गुलाल फेंक दिया। इससे मुलायम की सुरक्षा में सेंध की तरह माना गया और सभी सिक्योरिटी गार्ड्स में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में पता चला कि यह काम किसी और ने नहीं बल्कि भानवी की मां मंजुला सिंह ने किया था। शादी के दौरान दुल्हन के ससुर पर गुलाल फेंकने की रस्म होती है, ऐसे में मंजुला ने मुलायम को अपना समधि मानते हुए उनपर ही गुलाल फेंक दिया। तभी से मुलायम सिंह को भानवी का ससुर कहा जाने लगा।
शादी को हुए 30 साल
राजा भैया और भानवी की शादी 1995 में हुई थी। दोनों की शादी को 30 साल हो चुके हैं। राजा भैया और भानवी के चार बच्चे भी हैं, जिनमें दो बेटों के नाम शिवराज प्रताप सिंह और बृजराज प्रताप सिंह है, वहीं दोनों बेटियों के नाम राघवी सिंह और बृजेश्वरी सिंह है।
गहनों और हथियारों की शौकीन
आपको जानकर हैरानी होगी कि भानवी सिंह गहनों और हथियारों की बेहद शौकीन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भानवी के पास 4 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 21 सोने के सिक्के हैं। साथी ही वो लाखों की पिस्टल, रायफल और बंदूक भी अपने साथ रखती हैं।
राजा भैया से ज्यादा अमीर हैं भानवी
भानवी सिंह गृहणी होने के साथ-साथ बिजनेसवूमन भी हैं। 2017 के चुनावी हलफनामें में राजा भैया ने पत्नी भानवी की नेट वर्थ बताई थी, जिसके अनुसार भानवी सिंह राजा भैया से भी ज्यादा अमीर हैं। जहां राजा भैया के पास 6 करोड़ की संपत्ती थी तो वहीं भानवी सिंह 7.2 करोड़ की संपत्ति की मालकिन थीं।
रिश्तों में क्यों आई खटास?
बता दें कि राजा भैया और भानवी सिंह के रिश्तों में खटास तब शुरू हुई, जब भानवी ने राजा भैया के चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह पर जालसाजी का मुकदमा कर दिया। भानवी का कहना था कि अक्षय ने उनके नकली हस्ताक्षर करके कई कंपनियों के शेयर बेच दिए। राजा भैया ने इस लड़ाई में भाई का साथ देने का ऐलान कर दिया, जिसके बाद से भानवी और राजा भैया के रिश्ते भी बिगड़ने लगे।
यह भी पढ़ें- ‘भानवी सिंह ने की मां की पिटाई’, राजा भैया के करीबी ने ऑडियो शेयर कर लगाया गंभीर आरोप
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
3 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
8 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
22 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines