हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम नहीं मिला तो आवंटन होगा निरस्त, 5 लाख लोगों की उड़ी नींद

Uttar Pradesh Noida News : नोएडा अथॉरिटी के एक फरमान ने पांच लाख लोगों की नींद उड़ा दी है। अथॉरिटी ने 300 वर्ग मीटर या उससे बड़े भूखंडों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दुरुस्त न मिलने पर एक्शन लिए जाने की आदेश जारी किया है। अथॉरिटी ने इसे दुरुस्त करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है।

विज्ञापन
rain water harvesting system

Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा अथॉरिटी ने सोमवार को एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, 300 वर्ग मीटर या उससे बड़े आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत, वाणिज्यिक, ग्रुप हाउसिंग आदि में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सही नहीं पाया जाता है तो आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। अथॉरिटी ने एओए और आरडब्ल्यूए को 31 मार्च तक का समय दिया है। अगर इसके बाद भी इस कमी को दुरुस्त नहीं कराया जाता है तो अथॉरिटी द्वारा कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बताया जा रहा है कि शहर में 300 वर्ग मीटर और उससे बड़े भवन मालिकों की संख्या करीब 5 लाख है।

अथॉरिटी करती है अधिभोग प्रमाण पत्र जारी

नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि 300 वर्ग मीटर अथवा उससे अधिक क्षेत्रफल के आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत, वाणिज्यिक, ग्रुप हाउसिंग आदि में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाना आवश्यक है। अथॉरिटी द्वारा इस प्रकार के भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगने के बाद ही अधिभोग प्रमाण पत्र (Occupancy Certificate) जारी किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह देखा गया है कि अधिभोग प्रमाण पत्र (Occupancy Certificate) जारी होने के बाद भवन स्वामियों द्वारा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को क्रियाशील अवस्था में नही रखा जाता है। जिससे रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम उपयोग नहीं हो पाता है।

एओए और आरडब्ल्यूए को आदेश जारी

सीईओ के मुताबिक, इसे देखते हुए 300 वर्ग मीटर अथवा उससे अधिक क्षेत्रफल के आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत, वाणिज्यिक, ग्रुप हाउसिंग एओए और आरडब्ल्यूए को निर्देश जारी किया गया है। इसके मुताबिक, अगर उनके क्षेत्र में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बेकार पड़ें हैं तो उसे दुरुस्त कराया जाए। 31 मार्च तक सभी रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम दुरुस्त कर लिए जाए। अगर इसके बाद भी भवन मालिक द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उसे कार्यवाई की जाएगी।

आपको रास्ते में ₹500 मिले, आप क्या करेंगे?

View Results

वर्क सर्किल के जेई करेंगे जांच

सीईओ के आदेश पर 31 मार्च के बाद नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र के सभी वर्क सर्किल के जेई इसकी जांच करेंगे। सभी जेई अपने-अपने सर्किल में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण करेंगे। अगर मौके पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम सही पाया जाता है तो ठीक है। अगर वह काम करता नहीं मिलता है तो लीज डीड और भवन विनियमावली में दी गई शर्ता के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जिसमें भूखंडों का आवंटन निरस्त किए जाने का भी प्रावधान है।

क्या है रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम 

रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बारिश के पानी को जमा करने का एक तरीका होता है, यह किसी भी सतह पर गिरने वाला बारिश का पानी हो सकता है। इस पानी को बाद में फिल्टर किया जाता है और फिर इस्तेमाल करने के लिए जमा कर दिया जाता है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें