Rain in UP: बारिश से हाल-बेहाल हुआ उत्तर प्रदेश; अभी भी 61 जिलों के लिए जारी है IMD का अलर्ट, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Rain in UP: उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों में हो रही बेमौसम बारिश (Rain in UP) से हर कोई परेशान है। यूपी के कई जिलों में जल-भराव की समस्या पैदा हो गई है। नोएडा के कई सेक्टरों में सड़कों पर पानी भरा खड़ा है। वहीं सोशल मीडिया पर मथुरा जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यहां नए बस अड्डे के पास रेलवे के अंडरपास में पानी भरा खड़ा है, जिसमें से वाहन गुजर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक पूर्व में मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के 61 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की थी। कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं सोमवार को दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारी बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट देखी गई है।
पानी-पानी हुआ उत्तर प्रदेश, बारिश के बाद मथुरा के एक इलाके में सड़क बनी नदी
Uttar Pradesh | #UttarPradesh | Rain in Uttar Pradesh pic.twitter.com/AggPoNXEXP
— News24 (@news24tvchannel) May 2, 2023
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार को उत्तर प्रदेश के 29 जिलों में अच्छी बारिश हुई। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मुरादाबाद में सबसे ज्यादा 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है। जबकि कानपुर में महज 1.8 एमएम बारिश हुई है। इसके अलावा मथुरा, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: