उत्तर प्रदेश की चौखट पर पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा', कांग्रेस ने राज्य की सभी पार्टियों को भेजा न्यौता

Bharat Jodo Yatra, Congress, Rahul Gandhi, भारत जोड़ो यात्रा
विज्ञापन

नई दिल्ली। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस (congress) की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) कई प्रदेशों से गुजरती हुई अब उत्तर प्रदेश की चौखट पर पहुंच चुकी है। प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा के स्वागत के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस की ओर से राज्य की कई पॉलिटिकल पार्टियों के पदाधिकारियों को न्योता भेजा गया है। फिर चाहे इसमें भाजपा के दिनेश शर्मा हों, सपा प्रमुख अखिलेश यादव हों, बसपा प्रमुख मायावती हों, या फिर रालोद से जयंत चौधरी ही क्यों न हों। कांग्रेस अपनी इस यात्रा से बिखराव को एकजुट करने के लिए कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस जहां इस यात्रा को नॉनपॉलिटिकल बता रही है, वहीं विपक्ष इसको पूरी तरह से राजनीतिक यात्रा करार दे रहा है।

विज्ञापन

बता दें, कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। इस यात्रा में शामिल होने के लिए सभी यात्रियों को सफेद खादी की पोशाक पहनने को कहा गया है। वहीं, यूपीसीसी प्रमुख बृजलाल खाबरी ने सभी जिला और नगर इकाइयों से 100 ‘राज्य यात्रियों’ का चयन करने के लिए कहा है, जो इस अभियान में भाग लेंगे।

जनवरी के पहले सप्ताह में राज्य में प्रवेश करेगी यात्रा

‘भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके लिए राज्यभर से ‘यात्रियों’ को नामांकित किया जाएगा और वे यात्रा के उत्तर प्रदेश से गुजरते समय इसका हिस्सा बने रहेंगे। यात्रा में भाग लेने वाले सभी यात्रियों के रहने और खाने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। यूपीसीसी ने लगभग 130 जिला/शहर इकाइयों और 150 पदाधिकारियों के साथ 10,000 से अधिक ‘यात्रियों’ का चयन करने का प्रस्ताव दिया है।

यात्रा संपन्न होने पर यात्रियों को सर्टिफिकेट मिलेगा

7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में राज्य के नेताओं के एक दल सहित लगभग 150 ‘भारत यात्री’ शामिल हो रहे हैं। भारत यात्रियों और राज्य यात्रियों के अलावा ‘अतिथि यात्रियों’ की एक बड़ी टुकड़ी के भी अभियान में शामिल होने की उम्मीद है। प्रदेश में यात्रा संपन्न होने के बाद इसमें शामिल होने वाले सभी यात्रियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। राज्य यात्रियों के नाम और पते के साथ आयु, जाति और मोबाइल नंबर की आवश्यकता वाला एक प्रोफॉर्मा सभी पदाधिकारियों और जिला/नगर इकाइयों को जारी किया गया है।

विज्ञापन

शतक पूरा होने पर जनता का जताया था आभार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 3 माह से अधिक समय हो गया है। इस Bharat Jodo Yatra को मिले जनसमर्थन के बाद राजस्थान में कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने इस 100 दिन की यात्रा में शामिल होने वाली जनता का आभार जताया था। बता दें, इस दौरान उन्होंने सीधे-सीधे भाजपा पर हमला बोला था। कहा, भाजपा कांग्रेस में बिखराव की बात करती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसका जवाब आगामी चुनाव के नतीजों में देखने को मिल जाएगा। कांग्रेस ही भाजपा को हराएगी।

राजस्थान में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी: राहुल गांधी

राजस्थान में प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा राजस्थान में बिखराव और आपसी फूट की बात करती है। कहा, यह भाजपा का भ्रम है, आगामी चुनाव में जनता के जनसहयोग से कांग्रेस भाजपा को हराकर बहुमत से सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ