उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ऊपर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह भ्रमित और पटरी से उतरे हुए हैं। उनको पता ही नहीं कि कहां क्या हो रहा है। बृजेश पाठक ने रायबरेली में वाल्मीकि समाज के हरिओम की हत्या के दुखद मामले को लेकर कांग्रेस की तरफ से जारी घटिया राजनीति की आलोचना की।
फतेहपुर के हरिओम की हत्या मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा लगाए दलित उत्पीड़न के आरोपों पर बृजेश पाठक ने कहा- भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दलित स्वाभिमान की लड़ाई प्राथमिकता से लड़ रही है। आज उत्तर प्रदेश में दलित समाज, पिछड़ा समाज सुख चैन की जिंदगी जी रहे हैं और जीवन के हर पहलू में उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल है।
कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार
कांग्रेस शासन की आलोचना करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को याद करना चाहिए, जब उनकी सरकारें थीं, वह चाहे उत्तर प्रदेश हो या आज भी कर्नाटक, हिमाचल या तेलंगाना जैसे राज्य, वहां दलितों का क्या हाल है। कांग्रेस की सरकारें दलितों पर अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ चुकी हैं। आज उत्तर प्रदेश में माननीय मोदी जी के मार्गदर्शन में बेहतर ढंग से योगी सरकार काम कर रही है।
दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी
फतेहपुर के वाल्मीकि परिवार को न्याय दिलाने के सवाल पर बृजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि योगी सरकार ने तय किया है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। दोषियों को हर हाल में कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। योगी सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि भविष्य में कोई ऐसी हिमाकत नहीं करेगा।
जाग चुका सनातन भाजपा के साथ एकजुट
रायबरेली की घटना के बहाने बृजेश पाठक ने राहुल गांधी पर यूपी में सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी कि वह अपने गिरेबान में देखें कि कांग्रेस सरकारों में दलितों पर किस तरह अत्याचार हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों में वर्ग विभेद, जाति विभेद न करें। आज सनातन जाग चुका है और सब लोग एकजुट होकर भाजपा के साथ हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
5 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
14 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
15 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
16 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
19 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
20 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines