Rahul Gandhi Disqualified: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, अखिलेश बोले- हमारे भी कई विधायकों की सदस्यता ली
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Rahul Gandhi Disqualified: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द (Rahul Gandhi Disqualified) होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
एएनआई के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों के विरोध प्रदर्शन करने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) ने भी अपना बयान जारी किया है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1639204368867110913
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक नोएडा पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सत्ता है, इसलिए उन्होंने सरकार और प्रशासन की मदद लेकर सपा के कई विधायकों की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद आजम खान इसका उदाहरण है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह के मामलों को देखें तो भाजपा के नेता जाने क्या-क्या बयान देते हैं। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई होती है तो भाजपा के कई सदस्यों की सदस्यता भी चली जाएगी।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1639220936388870146
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अडानी मुद्दे पर बात नहीं करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। जनता जानती है कि भाजपा गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई का कारण है। भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या शुरू कर दी है। अखिलेश यादव ने इतना तक कहा कि भाजपा ने ही कांग्रेस के बड़े नेता (राहुल गांधी) की सदस्यता ली है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सदस्या की खबर आने के साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में विरोध प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: