हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दायर की गई नई याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा- पुरानी अर्जी पर ही होगी सुनवाई

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दायर की नई याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि पुरानी याचिका पर ही सुनवाई की जाएगी।

विज्ञापन
राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर उठे सवाल

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर दायर की गई नई याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। कोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए कहा कि पुरानी याचिका पर ही सुनवाई की जाएगी।

भाजपा नेता ने दायर की याचिका

दरअसल 9 दिन पहले यानी 5 मई को लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी को ब्रिटिश नागरिक बताने वाले केस को बंद कर दिया है। 3 दिन बाद यानी 8 मई को याचिकाकर्ता और भाजपा सदस्य विग्नेश शिशिर ने नई याचिका दायर की इसमें कुछ नए साक्ष्य पेश करने का दावा किया था राहुल की विदेश यात्रा पर रोक लगाने की मांग की थी। विग्नेश की नई याचिका पर दो जजों की बेंच में सुनवाई हुई।

नागरिकता रद्द करने की मांग

याचिकाकर्ता ने कहा था- राहुल ने कथित तौर पर विदेशी नागरिकता, गतिविधियों और दस्तावेजों से भारतीय नागरिकता के मापदंडों का उल्लंघन किया है। इसलिए राहुल की विदेश यात्रा पर रोक लगनी चाहिए। उनकी भारतीय नागरिकता तत्काल रद्द होनी चाहिए।

विज्ञापन

3 देशों की सरकार से मांगी जानकारी

राहुल गांधी के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम, 1967 की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि उन्होंने कथित रूप से फर्जी जानकारी देकर भारतीय पासपोर्ट बनवाया है, यहां आपको यह भी बता दे याचिकाकर्ता ने कहा गृह मंत्रालय ने तीन देशों की सरकारों से इस संबंध में जानकारी मंगाई है, जो अंतिम प्रक्रिया में है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola