---विज्ञापन---

Rahul Gandhi ने PM मोदी को झूठा बताया, बोले- भ्रष्टाचार के चैम्पियन हैं प्रधानमंत्री

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav Press Conference: आज राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने मिलकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित की। प्रेसवार्ता गाजियाबाद के रेडिसन होटल में हुई। दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव 2024, भाजपा और कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात की। आज शाम लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का चुनाव प्रचार भी थम जाएगा।

---विज्ञापन---

Rahul Gandhi Akhilesh Yadav PC Updates: आज INDIA अलायंस की बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिलकर इसे संबोधित किया। कौशांबी में स्थित रेडिसन होटल में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें दोनों नेता करीब 7 साल बाद साथ नजर आए। दोनों ने लोकसभा चुनाव 2024 और भाजपा को लेकर बात की। वहीं आखिर में एक साझा कैंपेन सॉन्ग भी लॉन्च किया गया – ‘इस देश की खातिर, राहुल और अखिलेश की खातिर | गठबंधन है ये INDIA का गठबंधन है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि…

लोकसभा चुनाव 2024 एक विचारधारा के चुनाव हैं। एक तरफ भाजपा संविधान को खत्म कर रही है और दूसरी तरफ INDIA गठबंधन उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है। भाजपा जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करती रहती है। प्रधानमंत्री मोदी असली मुद्दों पर बात नहीं करते। बेरोजगारी और महंगाई अहम चुनावी मुद्दे हैं।

---विज्ञापन---

प्रधानमंत्री मोदी खुद भ्रष्टाचार के चैम्पियन हैं। चुनाव बॉन्ड में पारदर्शित नहीं है। चुनावी चंदा सबसे बड़ी उगाही स्कीम है। चुनावी बॉन्ड को लेकर प्रधानमंत्री मोदी झूठ बोल रहे हैं। भाजपा चंदा देने वालों के नाम क्यों छिपा रही है? होर्डिंग्स पर माननीय खुद दिख रहे हैं। चुनाव के बाद वह भी नहीं दिखेंगे। प्रधानमंत्री का इंटरव्यू एक फ्लॉप शो था। उन्होंने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड में ट्रांसपेरेंसी बरती गई तो सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द क्यों किया।

गाजियाबाद से लेकर गाजीपुर तक INDIA गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। भाजपा 150 सीटों पर सिमट जाएगी। पहले लग रहा था 180 तक जाएंगे, लेकिन हमारा गठबंधन हर राज्य में इम्प्रूव कर रहा है। हमने खुले दिमाग से सीटों का बंटवारा किया है। उत्तर प्रदेश को हमने खुले दिमाग से सीटें दी हैं। उत्तर प्रदेश में हमारा गठबंधन सबसे ताकतवर है। परिवारवाद पर BJP आज रामनवमी के मौके पर संकल्प ले कि किसी परिवारवादी को टिकट नहीं दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

अमेठी में चुनाव लड़ने पर राहुल गांधी बोले कि पार्टी का हर आदेश मुझे मंजूर होगा। पार्टी जो भी फैसला लेगी, मैं करूंगा।

 

---विज्ञापन---

क्योंकि गाजियाबाद लोकसभा सीट भाजपा के लिए काफी अहम है, ऐसे में दोनों ने मिलकर इस क्षेत्र के वोटरों को लुभाने की कोशिश की। रिकॉर्ड के अनुसार, गाजियाबाद लोकसभा सीट 7 बार भाजपा और 5 बार कांग्रेस के खाते में जा चुकी है। कांग्रेस ने इस बार गाजियाबाद में ब्राह्मण कैंडिडेट डॉली शर्मा पर दांव खेला है। वहीं भाजपा ने अतुल गर्ग पर विश्वास जताया है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Apr 17, 2024 09:54 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola