मशहूर डांसर ज्योति चौधरी निकली हनीट्रैप गैंग की सरगना, पूर्व फौजी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Ragini dancer Jyoti Chaudhary arrested: मेरठ से हनीट्रैप और रंगदारी का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गैंग की सरगना बताई जा रही रागिनी डांसर ज्योति ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक पूर्व फौजी को जाल में फंसाया और उससे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. हैरानी की बात यह है कि रंगदारी के लिए मलेशिया नंबर से व्हाट्सएप कॉल की गई.

Jyoti Chaudhary arrested

Ragini dancer Jyoti Chaudhary arrested: मशहूर रागिनी डांसर ज्योति चौधरी हनीट्रैप गैंग की सरगना निकली. अपने प्रेमी के साथ मिलकर ज्योति चौधरी ने पूर्व फौजी से एक करोड़ की रंगदारी मांगी. लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित पूर्व फौजी ने कंकरखेड़ा थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तकनीकी जांच शुरू की और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई. रागिनी डांसर की आड़ में चल रही हनीट्रैप गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. हैरानी की बात यह है कि रंगदारी के लिए मलेशिया नंबर से व्हाट्सएप कॉल की गई. पीड़ित की शिकायत पर कंकरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

हनीट्रैप गैंग की सरगना निकली रागिनी

ये मामला मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां रागिनी डांसर ज्योति चौधरी की पहचान अब हनीट्रैप गैंग की सरगना के रूप में सामने आई है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ज्योति चौधरी सोशल मीडिया और फोन कॉल के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाती थी. पीड़ित पूर्व फौजी ने बताया कि उसकी पहचान आरोपी रागिनी डांसर से हुई थी. बातचीत का सिलसिला धीरे-धीरे नजदीकियों में बदला और फिर उसी का फायदा उठाकर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा. आरोप है कि रागिनी डांसर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पीड़ित को आपत्तिजनक बातचीत और वीडियो के जरिए फंसाया और फिर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी. रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि रंगदारी की मांग मलेशिया के एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल के जरिए की गई, ताकि आरोपियों की पहचान और लोकेशन ट्रेस न हो सके.

विज्ञापन

इससे पहले और कितने लोग बने शिकार

जांच के दौरान सामने आया कि इस हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड एक स्थानीय रागिनी डांसर ज्योति चौधरी है, जो अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरे नेटवर्क को चला रही थी. पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए रागिनी डांसर और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और डिजिटल साक्ष्य बरामद किए गए हैं. मामले में रंगदारी और आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने इससे पहले और कितने लोगों को अपना शिकार बनाया.

जानबूझकर विदेशी नंबर का इस्तेमाल

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने जानबूझकर विदेशी नंबर का इस्तेमाल किया, ताकि कानून की पकड़ से बचा जा सके. हालांकि, तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस ने इस चाल को नाकाम कर दिया. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है. यह भी आशंका जताई जा रही है कि हनीट्रैप गैंग का नेटवर्क बड़ा हो सकता है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं. यह मामला एक बार फिर चेतावनी देता है कि सोशल मीडिया और अनजान संपर्कों से सावधान रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ