Raebareli News: रायबरेली में भी मेरठ का सौरभ राजपूत जैसा कांड होने वाला था, लेकिन वारदात होने से पहले ही टल गई है। बैंक के कैशियर की पत्नी ने उसे अपने प्रेमी के चक्कर में आकर रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया था। दरअसल महिला के पति के दोस्त ने उसे पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या की साजिश रची। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर किया ब्लैकमेल
रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जो उन लोगों के लिए सबक है जो एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में फंस जाते हैं। एक महिला को उसके पति के दोस्त ने पहले प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। दोनों के बीच एक साल से अवैध संबंध चल रहा था। उस व्यक्ति ने महिला के अश्लील वीडियो उसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया।
यह भी पढ़ें: ‘अब हिंदू खतरे में हैं’… ’27 का बदला 2700 से लो’, बाबा बागेश्वर के बाद रामभद्राचार्य भड़के
अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी
व्यक्ति ने महिला को उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। हद तो तब पार हो गई जब उसने महिला से कहा कि वो अपने पति को मार दे, वरना वो उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इससे उसकी इतनी बदनामी होगी कि वो कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहेगी। यही नहीं उसने महिला का अश्लील वीडियो उसके पति के मोबाइल पर भी भेज दिया जिससे उसकी घर-गृहस्थी में कोहराम मच गया।
खौभनाक साजिश का हुआ पर्दाफाश
महिला से उसी के पति को मारने की डिमांड करने वाले व्यक्ति का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़ित महिला ने हिम्मत कर सारी आपबीती पुलिस को सुना दी। उसने पहले अपने पति को सच्चाई बताई और फिर अपने 2 बच्चों और पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि उसने उससे 50,000 रुपये भी लिए और लगातार उसे प्रताड़ित करता था। महिला की सुनवाई जब लालगंज थाने में नहीं हुई तो उसने मजबूरन उच्च अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया। महिला ने कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो अपनी जान दे देगी।
यह भी पढ़ें: डेढ़ घंटे तक जिंदा था मेरा भाई… वो बच सकता था, विनय नरवाल की बहन की चीख ने रुला दिया देश
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
4 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
5 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
5 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
7 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
8 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
9 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
10 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
10 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
21 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines