Raebareli CMO Office Viral Video : उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला अपने दिव्यांग पति को कंधे पर लादकर CMO ऑफिस पहुंची लेकिन उसे किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली। न तो व्हीलचेयर मिली, न ही स्ट्रेचर मिला और न ही किसी तरह का सहयोग। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर CMO ऑफिस पहुंची है। रिपोर्ट की मानें तो महिला अपने पति के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने आई थी, लेकिन CMO ऑफिस में न तो स्ट्रेचर मिला और न ही व्हीलचेयर। जब कोई सुविधा और सहायता महिला को नहीं मिली, तो उसने पति को पीठ पर ही लाद लिया और CMO के दफ्तर में पहुंची। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
CMO ऑफिस के बाहर का वीडियो वायरल
वायरल हो रहा वीडियो CMO ऑफिस के बाहर का ही है। सवाल उठ रहे हैं कि अगर CMO ऑफिस में ही एक दिव्यांग को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, तो अन्य केंद्रों का क्या हाल होगा। वीडियो देखने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।
सोशल मीडिया रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बहुत ही शर्मनाक स्थिति है, स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने की जरूरत है, लेकिन स्वास्थ्य मंत्री को इसकी चिंता ही नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि बहुत शर्मनाक, चीफ मेडिकल अफसर ने दिव्यांगों के लिए क्या सुविधाएं कर रखी हैं? सरकार तो बताती है कि हमने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी हैं! आखिर पत्नी की पीठ पर लदकर दिव्यांग को CMO ऑफिस क्यों पहुंचना पड़ा?
यह भी पढ़ें : हाजी अली की दरगाह पर ‘जय श्री राम’ का सच क्या? जानें वायरल वीडियो की असलीयत
एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह वीडियो देखकर दिल टूट रहा है कि आखिर विकास की बात करने वाली सरकार में एक दिव्यांग को व्हीलचेयर या स्ट्रेचर तक नहीं मिल पा रहा है। एक ने लिखा कि इस वीडियो में प्रशासन की लापरवाही तो दिख ही रही है, लेकिन इसके साथ समाज कितना असंवेदनशील हो चुका है, यह भी दिख रहा है। वहां कई लोग मौजूद हैं लेकिन इस महिला और दिव्यांग की मदद करने के लिए कोई भी आगे नहीं आया।
बता दें कि वायरल वीडियो पर अभी तक किसी की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। न ही CMO, न ही जिलाधिकारी और न ही किसी अन्य अधिकारी ने पक्ष रखा है।
संबंधित खबरें
कांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
39 mins agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
9 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
11 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
14 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
16 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
16 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
18 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
19 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
20 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines